{"_id":"57604e4c4f1c1ba57d11b64e","slug":"lawyers-inlaid-out-of-officers-lock-offices","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने अफसरों को दफ्तरों से बाहर निकाल जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने अफसरों को दफ्तरों से बाहर निकाल जड़ा ताला
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज तहसील में वकीलों के हंगामें के बाद जमा लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज तहसील में तैनात राजस्व अहल्मद के लापता होने से मंगलवार को अधिवक्ता उग्र हो गए। गुस्साए वकीलों ने अधिकारियों को दफ्तरों से निकाल कर ताला जड़ दिया। जुलूस निकालते हुए जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि राजस्व अहल्मद के लापता होने से पत्रावलियां कमरे में बंद हैं।
जिससे वादकारी परेशान हैं। बवाल के चलते कई घंटे तक तहसील वकीलों के कब्जे में रही। पुलिस ने मामला शांत कराया। वहीं कामकाज ठप होने से दूरदराज से आए वादकारी बैरंग लौट गए। बवाल को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव की अगुवाई में अशोक त्रिपाठी, शिवसागर अवस्थी, ज्योति प्रकाश अवस्थी, प्रदीप श्रीवास्तव समेत अन्य अधिवक्ताओं जुलूस निकाल हंगामा किया। तहसीलदार रामशंकर वर्मा को कक्ष से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
एसडीएम तहसील में मौजूद नहीं थे। उनके कक्ष में बैठक कर नायब तहसीलदार सुखदीन गुप्ता फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे। वकीलों ने नायब तहसीलदार को भी बाहर निकाल दिया और ताला जड़ दिया। इसके अलावा मालबाबू के दफ्तर, नजारत, रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय, खतौनी कक्ष में भी ताला लटका दिया।
इससे कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि महराजगंज तहसील में तैनात राजस्व अहल्मद विनोद कुमार शर्मा 5 मई से लापता हैं। इसलिए उसके कक्ष में ताला लटका है। अधिकारियों ने लापता होने पर उसे नोटिस भी जारी किया है। बावजूद वह ड्यूटी पर नहीं आ रहा है।
राजस्व अहल्मद के न आने से उसके कक्ष में ताला लटका है। उसके कक्ष में ही पैमाइश, मुकदमों की पत्रावलियां रखी हैं। मई और जून में ही हकबरारी का कार्य होता है। पत्रावलियां न मिलने के कारण यह सारे कार्य भी ठप चल रहे हैं।
सूचना पर कोतवाल नजमुल हसन रिजवी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं कामकाज न होने से वादकारियों को बैरंग घरों को लौटना पड़ा।
तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि 24 घंटे के अंदर समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं एसडीएम महराजगंज एस सुधाकरन का कहना है कि राजस्व अहल्मद की तैनाती के लिए डीएम और एडीएम को पत्र लिखा गया है।
जल्द नई तैनाती कर समस्या दूर कराई दी जाएगी। तहसील में वकीलों ने हंगामा किया, लेकिन कक्षों में ताला नहीं लटकाए हैं और न ही अधिकारियों को बाहर किया गया।