Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Law and order has collapsed in the state: Ajay Rai

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त : अजय राय

Thu, 03 Jul 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 03 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Law and order has collapsed in the state: Ajay Rai
एम्स में व्यापारी की बेटी से बात करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
रायबरेली। गल्ला व्यापारी सुखदेव लोधी की हत्या के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। हर मोर्चे पर सरकार विफल है। सांसद राहुल गांधी ने इस घटना पर मंगलवार को ही जानकारी ली थी। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बुधवार को एम्स पहुंचे।
विज्ञापन


उनकी सरोजिनी से मुलाकात नहीं हो सकी। सरोजिनी केयर यूनिट में भर्ती हैं। इस पर अजय राय से चिकित्सक से बातचीत की। चिकित्सक ने बताया गया कि सरोजिनी की हालत स्थिर है। गोली निकाल ली गई है। अजय राय ने सरोजिनी की बेटी रागिनी से भी बातचीत की।
विज्ञापन


इसके बाद कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था इतनी खराब है कि बदमाश गाजियाबाद में पहले एक घर के बाहर गोली चलाते हैं और जब पिता थाने पहुंचता है और एफआईआर लिखाता है तो बेटे को गोली मार दी जाती है। व्यापारी की हत्या के बाद से रायबरेली में भी जंगलराज कायम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि सांसद राहुल गांधी के निर्देश पर वह व्यापारी की घायल पत्नी को देखने आए हैं। कहा कि प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस का इकबाल खत्म हो जाएगा। यूपी में केवल हिंदू-मुस्लिम की राजनीतिक कर बंटवारा किया जा रहा है। बताया कि सपा के साथ गठबंधन से पहले 403 विधानसभाओं में पार्टी को मजबूत करना है। पंचायत चुनाव को लेकर भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed