फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Lathi-runner attackers beat toll workers, nine injured

लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने टोल कर्मियों को पीटा, नौ घायल

Tue, 18 Feb 2020 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Lathi-runner attackers beat toll workers, nine injured
फास्टैग के लिए कहा तो टोल कर्मियों को पीटा, नौ घायल
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई दबंगई, अज्ञात में एफआईआर दर्ज
रायबरेली। जायस कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर में सुल्तानपुर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोल प्लाजा पर काम करने वाले लोगों पर रविवार को तड़के लाठी-डंडे से लैस कुछ लोगों ने हमला बोल दिया।
हमलावरों ने टोल कर्मियों की जमकर पिटाई की। इसमें नौ टोल कर्मी गंभीर रूप से घायल हुए। घटना की जानकारी से हड़कंप मच गया। ट्रक चालक बिना फास्टैग के वाहन का संचालन कर रहा था।
विज्ञापन

टोल कर्मियों ने चालक से फास्टैग का प्रयोग किए जाने की बात कही। बस इतनी सी बात को लेकर हमला बोला गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पड़ताल की। टोल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों की दबंगई कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूंकि जहां पर टोल प्लाजा है, वह घटनास्थल गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के तहत पड़ता है। इसलिए मामले की एफआईआर अज्ञात में दर्ज कराई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से पहचान करके आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
हाईवे पर गांधी नगर के पास ऐंधी गांव के पास टोल प्लाजा है। बताते हैं कि एक ट्रक टोल प्लाजा से होकर गुजर रहा था। चालक फास्टैग का प्रयोग नहीं कर रहा था। इसका टोल कर्मियों ने विरोध किया।
इस पर ट्रक चालक ने ट्रक मालिक को मामले की सूचना दे दी। कुछ देर बाद ट्रक मालिक अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर टोल कर्मियों पर हमला बोल दिया। टोल कर्मियों की जमकर पिटाई की।
इसमें नारायण नंदन, विनय, आकाश, विजय, आशीष, आनंद, विवेक, इंशू, लकी घायल हुए। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को गौरीगंज अस्पताल पहुंचाया।
हमलावरों की दबंगई सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। टोल मैनेजर संजय शुक्ला ने अमेठी जिले के गौरीगंज मुख्यालय पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस अफसरों को दी। पुलिस अफसरों ने मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
गौरीगंज सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि टोल प्लाजा मैनेजर संजय शुक्ला की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और घायलों का मेडिकल कराया जा रहा। सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की पहचान कराई जा रही है। जल्द हमलावरों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
टोल प्लाजा मैनेजर संजय शुक्ला ने बताया कि जब से फास्टैग लागू हुआ है, तब से रिटर्न पर्ची देना बंद कर दिया गया है। इसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता है। वाहन चालक फास्टैग का प्रयोग नहीं कर रहे हैं।

विरोध करने पर वाहन मालिक मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। टोल मैनेजर का कहना है कि मारपीट करने वाले हमलावर स्थानीय हैं। पुलिस मामले में सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed