{"_id":"620fb91fb20d4f37561c7e49","slug":"last-chance-for-65-polling-personnel-today-raibaraily-news-lko6183627132","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 मतदान कर्मियों को आज आखिरी मौका, होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65 मतदान कर्मियों को आज आखिरी मौका, होगी एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। विधानसभा चुनाव कराने के लिए शुक्रवार को मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण पूरा हो गया। आठ दिन के प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहे 17 पीठासीन अधिकारियों समेत 65 मतदान कर्मियों के लिए 19 फरवरी को विशेष प्रशिक्षण होगा।
इस प्रशिक्षण में शामिल न होने पर संबंधितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। अंतिम दिन के प्रशिक्षण में मतदान कर्मियों को चुनाव कराने के टिप्स दिए गए। पीठासीन अधिकारियों को चुनाव सामग्री भी दी गई।
बीती 11 फरवरी से मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण चल रहा था। शुक्रवार को प्रशिक्षण का आखिरी दिन था। आखिरी दिन प्रशिक्षण में डीडीओ एसएन चौरसिया ने कर्मचारियों को प्रशिक्षण के संबंध में टिप्स दिए। पीठासीन अधिकारियों को मतदान के दौरान अहम भूमिका निभानी पड़ती है, इसलिए वे ईमानदारी से काम करेंगे।
विज्ञापन
प्रशिक्षण में जिला समाज कल्याण अधिकारी वैभव त्रिपाठी ने कहा कि मतदान कर्मी प्रशिक्षण गंभीरता से लें। कोई बात समझ में नहीं आती है तो मास्टर ट्रेनर से पूछ सकते हैं। ईवीएम के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। सभी मतदान अधिकारी अपने अपने कार्यों को ईमानदारी से निभाएंगे।
डीडीओ एसएन चौरसिया ने बताया कि प्रशिक्षण में अब तक 17 पीठासीन अधिकारी, 12 प्रथम मतदान अधिकारी, 24 द्वितीय मतदान अधिकारी और 12 तृतीय मतदान अधिकारी प्रशिक्षण लेने नहीं आए।
सभी 65 गैरहाजिर कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए 19 फरवरी को विशेष प्रशिक्षण कराया जाएगा। प्रशिक्षण में शामिल न होने पर गैरहाजिर कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।