फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Lalganj not find land to build bypass

लालगंज बाईपास के निर्माण को नहीं मिल रही भूमि

Thu, 03 Dec 2015 11:44 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
इसकी वजह बाईपास के निर्माण के लिए भूमि न मिल पाना है। किसानों को देने के लिए प्रशासन को मुआवजे के 6.5 करोड़  रुपये भी उपलब्ध करा दिए गए। बावजूद इसके भूमि अधिग्रहण में लापरवाही की जा रही है।
विज्ञापन


भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण 4.24 अरब से रायबरेली-बांदा नेशनल हाईवे का निर्माण करा रहा है। मई-2016 में इस प्रोजेक्ट को पूरा होना है। लेकिन प्रशासनिक अफसरों की ढिलाई से ऐसा नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि सिर्फ बाईपास के निर्माण में ही एक साल का समय लग जाएगा। ऐसे में निर्धारित समय में बाईपास के बनकर तैयार होने का कोई सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाईपास न बनने से मुसाफिरों को कस्बे से होकर गुजरना पड़ता है। यातायात की अधिकता के चलते कस्बे में जाम लगता है। इससे मुसाफिरों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

रायबरेली-बांदा हाईवे पर लालगंज और फतेहपुर दो जगह बाईपास बनने हैं। दोनों ही जगह भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया एक साथ शुरू हुई थी। फतेहपुर में बाईपास के लिए जमीन उपलब्ध हो गई।

वहां पर निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। लेकिन यहां एनएचएआई को अब तक भूमि ही उपलब्ध नहीं हो सकी है।एनएचएआई के पीडी सीएम द्विवेदी लालगंज में बाईपास का निर्माण भूमि उपलब्ध न होने की वजह से अटका है।


मुआवजे की धनराशि भी दे दी गई, लेकिन अब तक भूमि नहीं मिली। भूमि मिलने पर जल्द निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

वहीं एसडीएम लालगंज दिलीप कुमार एनएचएआई को बाईपास के लिए जो भूमि चाहिए, उसके दस्तावेज भूमि अध्याप्ति कार्यालय भेज दिए गए हैं। आगे की कार्रवाई भूमि अध्याप्ति कार्यालय की ओर से पूरी की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed