{"_id":"ed6a2e1a451c954ab580e50a5ee19068","slug":"lalganj-clashed-in-the-truck-parked-the-bus-depot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में भिड़ी लालगंज डिपो की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में भिड़ी लालगंज डिपो की बस
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
सलोन कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात लालगंज डिपो की बस पहले से खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
चालक और परिचालक समेत आठ लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।
लालगंज डिपो की बस कानपुर से सवारियां भरकर प्रतापगढ़ की ओर जा रही थी। रात डेढ़ बजे सलोन कोतवाली क्षेत्र के गणेशगंज स्थित एक ढाबे के पास पहले से खड़े मौरंग लदे ट्रक में पीछे से भिड़ गई।
घटना के बाद ढाबे में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल चालक सोनकर और परिचालक शिवनारायण को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बस पर सवार छह लोगों को मामूली चोटें आई। वह अपना-अपना इलाज कराकर घर चले गए। लालगंज डिपो के एआरएम सुनील कुमार नागर ने मौके पर जाकर घटना की जांच की।
उन्होंने बताया कि बस चालक को नींद या स्टेयरिंग फेल होने से हादसा होने की आशंका है। घटना की जांच कराई जा रही है।