फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Lalganj: 50 thousand consumers will get relief from tripping

लालगंज : 50 हजार उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग से मिलेगी राहत

Mon, 07 Jul 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 07 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Lalganj: 50 thousand consumers will get relief from tripping
लालगंज (रायबरेली)। विद्युत उपकेंद्र लालगंज ग्रामीण से जुड़े विद्युत उपभोक्ताओं को अब ट्रिपिंग और फॉल्ट की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी। उपकेंद्र से निकले डलमऊ और मधुकरपुर फीडरों को दो भागों में बांट दिया गया है। इससे करीब 50 हजार लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


डलमऊ फीडर को डलमऊ और गौरा रुपई फीडर में विभाजित कर दिया गया है। गौरा रुपई फीडर से जुड़े ककराही, रिसाली का पुरवा, चिलौला, गौरा रुपई समेत 30 गांवों को जोड़ा गया है। इसके लिए 11 केवी की करीब पांच किमी लंबी नई लाइन बनाई गई है। कंट्रोल रूम में आधुनिक मशीन स्थापित कर दी गई है।
विज्ञापन


इसी तरह, मधुकरपुर फीडर को भी मधुकरपुर प्रथम और मधुकरपुर द्वितीय के नाम से फीडर बनाया गया है। दोनों फीडरों की लंबाई अधिक होने के कारण फॉल्ट खोजने में भी दिक्कत होती थी। अवर अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि यह काम विद्युत बिजनेस प्लान के तहत किया गया है। अब उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed