फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   L-3 Hospital in AIIMS inaugurated, serious patients will be admitted from today

एम्स में एल-3 हॉस्पिटल का उद्घाटन, आज से भर्ती होंगे गंभीर मरीज

Mon, 26 Apr 2021 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
L-3 Hospital in AIIMS inaugurated, serious patients will be admitted from today
रायबरेली में सोमवार को एम्स में एल-3 अस्पताल का फीता काटकर शुभारंभ करते निदेशक प्रो. अरविंद राजवं? - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। लखनऊ सहित अन्य बड़े शहरों में स्थापित एल-3 हॉस्पिटलों की तरह विशेषज्ञ चिकित्सीय सेवाओं से लैस अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार को एल-3 लेवल अस्पताल का उद्घाटन किया गया। एम्स के निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी ने पूजन-अर्चन के साथ ही फीता काटकर कोविड हॉस्पिटल को शुरू कराया। उम्मीद है कि मंगलवार से यहां गंभीर मरीजों को भर्ती करने का काम शुरू हो जाएगा। रेलकोच के एल-2 व जिला अस्पताल से रेफर होने वाले मरीज ही एम्स में भर्ती किए जाएंगे। आईसीयू के लिए लखनऊ से दवाएं भी मंगवाई गई हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमितों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि को देखते हुए एम्स में 50 बेड का एल-3 अस्पताल खोलने खोला गया है। सोमवार को निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी ने फीता काटकर अस्पताल को शुरू कराया। एम्स के निदेशक ने कहा कि शुरू में 50 बेडों की व्यवस्था की गई है। इसमें 10 बेड का आईसीयू बनाया गया है। उन्होंने बताया कि एल-2 या जिला अस्पताल से रेफर होकर आने वाले मरीजों की एम्स की पुरानी ओपीडी में सबसे पहले स्क्रीनिंग की जाएगी। ऑक्सीजन की समस्या को देखते हुए 10 शुरू कराए गए हैं। लखनऊ से दवाएं मंगवायी गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेफर होकर आने वाले मरीजों को 27 अप्रैल से भर्ती किया जाएगा। दवा आते ही आईसीयू भी काम करना शुरू कर देगा। ऑक्सीजन की उपलब्धता के हिसाब से ही आगे अस्पताल को 100 बेड तक बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर रजिस्ट्रार व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला, डिप्टी डायरेक्टर एसके सिंह, फैकल्टी इंचार्ज (एकेडमिक) डॉ. नीरज कुमारी, एल-3 अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. नीरज श्रीवास्तव, विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर बीमारियों के लिए सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर उपलब्ध
एम्स के एल-3 अस्पताल में सभी गंभीर बीमारियों के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। कोविड के गंभीर मरीजों को कोरोना के साथ ही अन्य गंभीर बीमारियों की भी चिकित्सीय मदद मिलेगी। हालांकि रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी होने के कारण मरीजों को सही ढंग से इलाज नहीं हो पा रहा है। एम्स में कोविड अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के कोविड के इलाज के साथ ही अन्य गंभीर बीमारियों का आसानी से इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed