{"_id":"6155f0a28ebc3e62c669fd78","slug":"killed-the-farmer-by-attacking-him-with-sticks-and-axes-raibaraily-news-lko5980189110","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला करके किसान को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला करके किसान को मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार को भूमि विवाद में एक किसान की हत्या कर दी गई। पहले आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा और फिर उस पर कुल्हाड़ी से हमला किया।
युवक जान बचाने के लिए भागता रहा, लेकिन हमलावरों को तरस नहीं आया। हमलावर उसे तब तक पीटते रहे, जब तक उसकी जान नहीं चली गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हरचंदपुर थाना लखनाखेड़ा मजरे इटकुटी गांव निवासी रामसेवक (50) और उसके पट्टीदार मुकेश कुमार के बीच भूमि विवाद चल रहा है। सुबह रामसेवक पानी लगाने खेत गया था।
विज्ञापन
इसी दौरान दोनों में विवाद हो गया। विपक्षियों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर रामसेवक की हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर परिवारीजनों ने रामसेवक को सीएचसी भी पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
घटना की जानकारी पर लोगों का मजमा जुट गया। पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानेदार ने बताया कि मृतक के भाई रामभरोसे की तहरीर पर मुकेश कुमार, आशीष, शिवम और लाला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
समय रहते नहीं दिया ध्यान
समय रहते यदि ध्यान दे दिया जाता तो रामसेवक की जान बच सकती थी। बताया जा रहा है कि मृतक और उसके पट्टीदारों के बीच जमीनी विवाद काफी समय से चल रहा था। उन्होंने प्रकरण की शिकायत कई बार पुलिस और राजस्व विभाग में की, लेकिन उसका कोई हल नहीं निकल पाया था।
आए दिन जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जमीनी विवाद में जिस तरह किसान की हत्या की गई, उससे स्थानीय लोगों में आरोपियों के खिलाफ आक्रोश है। सभी तत्काल हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। किसान की हत्या से परिवारीजनों में कोहराम मचा है।
भूमि विवाद में किसान रामसेवक की पट्टीदारों ने ही हत्या की है। मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गईं हैं। जल्द उन्हें पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
श्लोक कुमार, एसपी