फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Killed the enemy

झुकने नहीं दिया था तिरंगा, वीरता से चारों खाने चित्त कर दिए थे दुश्मन

Fri, 26 Jul 2019 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Killed the enemy
कारगिल शहीद राजेंद्र यादव की फाइल फोटो। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। आज हम एक बार फिर कारगिल विजय दिवस मनाने जा रहे हैं। इस लंबे अंतराल के बाद आज भी जिले में शहीद राजेंद्र यादव की यादें छिपी हुई हैं। कारगिल विजय दिवस की जब-जब बात होती है तो सबसे पहले उनका नाम आता है।
विज्ञापन

मातृभूमि के प्रति उनके जज्बे को देख हर कोई सलाम करता है। दुश्मनों को अपनी वीरता और साहस से चारों खाने चित कर दिया था। जान गंवा दी थी, लेकिन उन्होंने तिरंगे को झुकने नहीं दिया था।
विज्ञापन

डलमऊ तहसील के एक छोटे से गांव मुतवल्लीपुर में जन्में राजेंद्र यादव ने थला सेना के कुमाऊं रेजीमेंट से सिपाही पद से शुरूआत की थी। 1984 में सेना में अपनी काबिलियत और वीरता के दम पर जल्द ही नायक बना दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी सैनिकों के कारगिल पर घुसपैठ के बाद राजेंद्र यादव ने मोर्चा लिया। कारगिल की तुर्तुब सीमा की चौथी पहाड़ी पर दुश्मनों से जमकर लोहा लिया। उनकी वीरता और साहस से दुश्मनों के दांत खट्टे हो गए थे।
युद्ध लड़ते-लड़ते हुए राजेंद्र यादव सदा के लिए भारत माता की गोद में सो गए। आज जिले के लोग शहीद राजेंद्र के वीरता की मिशाल देते नहीं थकते हैं। उनके जोश और जज्बे से प्रेरित होकर जिले के युवा सेना की ओर रूख कर रहे हैं।
शहीद का परिवार शहर के परियावां कोठी में रहता है। शहीद परिवार को जमीन न मिलने की कसक अब भी है। शहीद राजेंद्र यादव की पत्नी ललिता यादव कहती हैं कि सरकार की तरफ से पेट्रोलपंप मिल गया है। सड़क बन गई है। पांच बीघे जमीन देने की बात कही गई थी। जमीन अब तक नहीं मिली है। इसकी टीस हमेशा रहती है। शहीद के दो बेटे बेटे रजत यादव, अतुल यादव, और बेटी अनीता यादव हैं।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सूर्यबली सिंह ने बताया कि कारगिल विजय दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कारगिल युद्ध में जिले के लाल राजेंद्र यादव शहीद हुए थे। शुक्रवार को कार्यक्रम के दौरान शहीद की पत्नी ललिता देवी, उनकी मां सुंदारा को सम्मानित किया जाएगा। शहीद परिवार को जमीन दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed