फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Kho-kho made a place in UP team on the strength of his talent

खो-खो की यूपी टीम में अपनी प्रतिभा की दम पर बनाई जगह

Tue, 17 Sep 2019 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kho-kho made a place in UP team on the strength of his talent
रायबरेली। हरचंदपुर गांवों में पली-बढ़ी प्रतिभाएं किसी भी स्तर पर अपनी काबिलियत का लोहा मनवा सकती हैं। यह बात इस क्षेत्र के उन नौ खिलाड़ियों ने साबित कर दी है, जिनका चयन उत्तर प्रदेश की खो-खो टीम में हुआ है। इस टीम में अकेले रायबरेली के हरचंदपुर क्षेत्र की पांच बालिकाओं और चार बालकों ने जगह बना खेलकूद के क्षेत्र में नई इबारत लिखी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नौनिहालों ने उत्तर प्रदेश की सब जूनियर खो-खो टीम में चयनित होकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। चयनित हुए बच्चों ने अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया है, जिससे पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। खो-खो की जूनियर स्तर की प्रदेश स्तरीय टीम का चयन किया गया है, जिसमें बालिका वर्ग में ऊषा सिंह पुत्री अमर सिंह निवासी पूरे मौहारी, काजल पुत्री अयोध्या प्रसाद निवासी पूरे पंडित, रुचि पुत्री महादेव निवासी पूरे प्रसाद, अंशिका पुत्री राम निधि निवासी गुलूपुर और पूनम पुत्री रमेश निवासी पूरे पंडित शामिल हैं।
विज्ञापन

इसी तरह बालक वर्ग में रौनक, रमेश, शुभांकर और आकाश ने भी टीम में जगह बना ली है। इन सभी खिलाड़ियों ने कोच सत्यप्रकाश तिवारी की देखरेख में नियमित अभ्यास तथा कड़ी मेहनत के दम पर प्रदेश की टीम में जगह बनाई है। इन सभी खिलाड़ियों ने गांव के ही प्राइमरी तथा जूनियर हाईस्कूल में पढ़ाई की। साथ में खेल का नियमित अभ्यास भी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाई में तो अव्वल हैं हीं, खेल में भी प्रदेश टीम में पहुंच कर अपनी काबिलियत का परिचय दिया है। अभिभावकों ने भी पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया है। प्रदेश स्तरीय टीमों में 15-15 खिलाड़ी चुने गए हैं, जिनमें बालिका में पांच और बालक में चार खिलाड़ी हरचंदपुर क्षेत्र के हैं। ये सभी खिलाड़ी 2 से 6 अक्तूबर तक धनबाद झारखंड में होने वाली 30वीं सब जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

ग्रामीण क्षेत्र के निर्धन परिवार के इन खिलाड़ियों में खो-खो के प्रति गजब का उत्साह है। इन सभी के भीतर किसी भी मुकाबले में फतेह हासिल करने का जुनून दिखाई देता है। कभी-कभी इन खिलाडिय़ों के सामने समस्याएं भी आती हैं, लेकिन इनकी हिम्मत और हौसले में कोई कमी नहीं आने पाती है।-सत्यप्रकाश तिवारी, खो-खो कोच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed