फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Khaki seen on the streets, keeping an eye on every activity

सड़कों पर दिखी खाकी, हर गतिविधि पर रखी नजर

Thu, 01 Oct 2020 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Khaki seen on the streets, keeping an eye on every activity
रायबरेली। अयोध्या में ढांचा ध्वंस के मामले के बुधवार को आए फैसले को लेकर जिले में पुलिस-प्रशासन खासा सतर्क रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने रूट मार्च करके लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। यह भी संदेश दिया कि माहौल खराब करने की कोशिश हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस की खास नजर रही। पुलिस के सड़कों पर होने से शहर का माहौल पूरी तरह से शांत रहा।
विज्ञापन

सीओ सदर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी और सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह की अगुवाई में पुलिस ने कहारों का अड्डा, किला बाजार, तेलियाकोट, जहानाबाद, सुपर मार्केट, बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रूट मार्च करके लोगों से भाईचारा बनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने संभ्रांत लोगों से मुलाकात की और उनसे सौहार्द बनाने की अपील की।
विज्ञापन

मिल एरिया थानेदार अरुण कुुमार सिंह ने राही व अमावां समेत अन्य स्थानों पर रूट मार्च करके लोगों से भाईचारा बनाने का आह्वान किया। भदोखर थानेदार राम आशीष उपाध्याय की अगुवाई में पुलिस ने मुंशीगंज कस्बा व दरियापुर में रूट मार्च किया। सलोन कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने भी सलोन कस्बे समेत अन्य क्षेत्रों में रूट मार्च करके लोगों से सौहार्द बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बछरावां थानेदार राकेश सिंह, डलमऊ कोतवाल लालचंद्र सरोज, ऊंचाहार कोतवाल पंकज तिवारी, जगतपुर थानेदार अमरनाथ यादव, गदागंज थानेदार अजीत कुमार विद्यार्थी ने भी क्षेत्र में सतर्कता बरती। रूट मार्च करके लोगों से मुलाकात की और भाईचारा बनाए जाने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि ढांचा ध्वंस मामले के फैसले को लेकर सतर्कता बरती गई। जिले को छह जोन और 33 सेक्टरों में बांटा गया था। पुलिस सड़कों पर रही। कानून व्यवस्था बेहतर रही और लोगों ने भाईचारा बनाए रखा।
विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलामंत्री और गो सेवा के विभाग संयोजक जयदीप राजपाल ने अपने साथियों के साथ रेलवे स्टेशन पर मिठाई बांटी और खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा है कि भारत की संस्कृति पर लगे कलंक को मिटाया गया है। अब बारी मथुरा और काशी की है। आदित्य त्रिपाठी, विनीत गुप्ता एडवोकेट, आकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे। सुपर मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में ढांचा ध्वंस मामले में आरोपियों को बरी किए जाने पर खुशी जताई गई। दिनेश त्रिपाठी, शरद सिंह, दलबहादुर सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

महराजगंज में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, उमा भारती आदि को बरी किए जाने पर यहां लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए और खुशी का इजहार किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी ने कहा कि जब देश के सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने पूरी विवादित क्षेत्र को श्री राम जन्मभूमि घोषित करके निर्णय सुना दिया है तो अब इस मुकदमे का कोई मतलब नहीं रहा। लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, विद्यासागर अवस्थी, भूपेश मिश्रा, सूर्य प्रकाश वर्मा, लोकतंत्र सेनानी एवं आरएसएस के पूर्व तहसील तहसील संघचालक सत्यनारायण गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, चेयरमैन सरला साहू आदि ने फैसले पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed