फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Kamdhenu Paneer sample fails test, found unsafe

Raebareli News: कामधेनु पनीर का नमूना जांच में फेल, निकला असुरक्षित

Wed, 19 Mar 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 19 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Kamdhenu Paneer sample fails test, found unsafe
रायबरेली। जिले के गुरु बख्शगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी दूलाराय में कामधेनु फ्रेश मिल्क फैक्ट्री से भरा गया पनीर का नमूना लैब जांच में असुरक्षित श्रेणी में फेल आया है। जांच में बेचे जा रहे पनीर में सेहत के लिए जानलेवा स्तर तक खतरनाक बाहरी ऑयल मिला। लैब रिपोर्ट के बाद एफएसडीए की तरफ से फैक्ट्री के संचालक और मैनेजर को नोटिस जारी कर एसीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


अभिहित अधिकारी डॉ. सीआर प्रजापति ने बताया कि कामधेनु फ्रेश मिल्क के पनीर उत्पाद का नमूना जांच में असुरक्षित श्रेणी में फेल आया है। इस लिए इसकी बिक्री और निर्माण पर भी पाबंदी लगाई जाएगी। बताया कि एफएसओ हरेंद्र सिंह की टीम ने बीते साल 17 दिसंबर को गुरुबख्शगंज के दूलाराय स्थित कामधेनु फ्रेश मिल्क का निरीक्षण कर वहां पर बेचने के लिए बनाए गए पनीर का नमूना संदिग्ध प्रतीत होने पर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था।
विज्ञापन


मंगलवार को लैब से मिली रिपोर्ट में पनीर का नमूना जांच में असुरक्षित श्रेणी में फेल आया। इसमें जानलेवा स्तर तक खतरनाक बाहरी ऑयल की मिलावट पाई गई है। इससे यह पनीर खाने योग्य नहीं मिली। रिपोर्ट आने के बाद फैक्ट्री की मालिक व लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी सुनीता और फील्ड मैनेजर सुनील दुबे को नोटिस जारी किया गया है। नियमानुसार जांच रिपोर्ट पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए एक माह का समय दिया गया है। इसके बाद एसीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


असुरक्षित खाद्य पदार्थ से पेट को ज्यादा खतरा
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गौरव त्रिवेदी का कहना है कि मानक के विपरीत सभी खाद्य पदार्थ सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं, लेकिन असुरक्षित खाद्य पदार्थ सबसे खतरनाक होते हैं। इनके सेवन से बचा जाए। असुरक्षित पनीर से सेवन से पेट में अल्सर, गैस सहित अन्य गंभीर व जानलेवा बीमारियां तक हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed