फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Just the two cousins was thrashed to death

दो चचेरे भाइयों को बस ने रौंदा, मौत

Tue, 23 Feb 2016 11:34 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Just the two cousins was thrashed to death
यूपी बोर्ड हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षा देने मंगलवार को बाइक से जा रहे दो चचेरे भाइयों को डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में रायबरेली डिपो की अनुबंधित बस ने रौंद दिया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल एक छात्र की मौके पर मौत हो गई। दूसरे छात्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। जहां देर शाम उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक भाग गया। भदोखर थाना क्षेत्र के हनुमानगंज मजरे बेलाभेला गांव निवासी रोहित कुमार (19) पुत्र धुन्नीलाल कक्षा 10 का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका चचेरा भाई हेमराज (20) पुत्र बाबूलाल कक्षा 10 का छात्र था। दोनों बाइक से गणित विषय की परीक्षा देने चौदह मील स्थित डॉ. रामधीन सिंह इंटर कॉलेज जा रहे थे।

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घुरवारा कस्बे के निटक दोनों छात्रों को सामने से आ रही परिवहन विभाग की अनुबंधित बस रौंद दिया। इससे दोनों गंभीर रूप घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। जबकि हेमराज की हालत चिंताजनक होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

पूर्व प्रधान मनोज यादव ने बताया कि इलाज के दौरान हेमराज ने भी दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने पर स्टेशन अधीक्षक अशोक त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे।

कोतवाल ओपी यादव ने बताया कि बस को कब्जे में लिया गया है। चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएग। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बांदा-बहराइच राजमार्ग पर तेज रफ्तार डीसीएम ने सड़क पार कर रहे मासूम को कुचल दिया।


जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों को शांत करया। डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है।

गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के चंदई रघुनाथपुर की रहने वाली दीपा सिंह का मायका गढ़ी दूलाराय गांव में है। वह अपनी बीमार मां को देखने गई थी।

साथ में उसका बेटाव अंबुज उर्फ अर्पित (4) पुत्र भंवर सिंह भी गया था। बताते हैं कि अंबुज गृहस्थी का कोई सामान लेने दुकान पर जा रहा था।

इसी दौरान बछरावां से लखनऊ की तरफ जा रहे डीसीएम ने उसे कुचल दिया, जिसकी मौके पर मौत हो गई। थानेदार पन्नेलाल ने बताया कि वाहन कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed