{"_id":"601edb328ebc3e49fe5fb75b","slug":"job-raibaraily-news-lko563497567","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही भरे जाएंगे आंगनबाड़ी और सहायिका के 827 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही भरे जाएंगे आंगनबाड़ी और सहायिका के 827 पद
विज्ञापन
रायबरेली। गांव स्तर पर लाडलों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों की इम्युनिटी बढ़ाने के साथ अन्य योजनाओं के संचालन में जल्द ही तेजी आएगी। 328 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 498 केंद्रों पर सहायिका के पद खाली होने के कारण काम प्रभावित हो रहा है।
शासन की मंशा पर खाली 827 पदों को भरने की प्रक्रिया बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने शुरू कर दी है। जल्द ही निदेशालय से एनआईसी पर प्रारूप अपलोड होने के बाद ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
जिले में 2,833 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इसमें 275 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल हैं। जिले में 328 आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी केंद्र ऐसे हैं जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तैनात न होने के कारण केंद्र बंद हैं। सहायिकाओं के भी 498 पद खाली है।
विज्ञापन
काफी संख्या में केंद्र बंद होने के कारण गांव स्तर पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।
शासन ने रिक्त आंगनबाड़ी व सहायिकाओं के पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी है। शासन की मंशा पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने खाली पदों की सूची तैयार करके रिपोर्ट भी निदेशालय को भेज दी है। जल्द ही निदेशालय के निर्देश पर ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। निदेशालय के स्तर से एनआईसी की वेबसाइट पर आवेदन का प्रारूप अपलोड किया जाएगा, जिसके बाद संबंधित केंद्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन का काम शुरू होगा। जिले स्तर पर भर्ती की प्रक्रिया को पूरी कराने के लिए काम पूरा हो चुका है।
जिले में 308 आंगनबाड़ी और 20 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकर्ताओं के न होने के कारण काम प्रभावित है। 328 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 498 सहायिकाओं के पदों को भरने के लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। इसके लिए निदेशालय के स्तर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
शरद त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी