{"_id":"6a7ccfcf89fce8e3000bc033","slug":"jewelry-worth-15-lakh-stolen-from-farmer-house-raebareli-news-c-101-1-slko1031-165087-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: किसान के घर से 15 लाख के जेवरात उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: किसान के घर से 15 लाख के जेवरात उड़ाए
Thu, 13 Aug 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद बिखरे पड़े सामान को देखता गृहस्वामी।
हरचंदपुर। इटकुटी गांव निवासी रामू पाल के घर से चोरों ने मंगलवार रात करीब 15 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिया। बुधवार सुबह चोरी की घटना की जानकारी से परिजन दंग रह गए। चोरों ने खाली बक्से घर के बाहर फेंककर भाग निकले। क्षेत्र में चोरी की घटनाओं के बढ़ने से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। पुलिस ने घटना की जांच की और जल्द वारदात का खुलासा करने की बात कही।
गांव निवासी रामू पाल के मुताबिक रात में हम लोग घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। देर रात चोर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद बक्सों को तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात निकाल लिया। इसके बाद खाली बक्से घर के बाहर फेंककर चोर भाग निकले। सुबह उनकी मां की नींद खुली तो घर के अंदर गई।
इस दौरान घर का सामान इधर-उधर बिखरा था। खाली बक्से घर से कुछ दूरी पर पड़े थे। पीड़ित के मुताबिक उनकी दो बहनों के जेवरात भी घर पर रखे थे। उन्हें भी चोर उठा ले गए हैं। करीब 15 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं। हरचंदपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।