Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Jewellery worth lakhs stolen from two houses

Raebareli News: दो घरों से लाखों के जेवरात चोरी

Sun, 17 May 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 17 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth lakhs stolen from two houses
रायबरेली। दो गांवों से शुक्रवार रात चोरों ने ट्रांसपोर्टर और किसान के घर से 27 लाख के जेवरात और 25 हजार की नकदी पार कर दी। खास बात ये रही कि चोर एक घर में रखा बक्सा उठाकर खेत में ले गए। वहां उसे खोला और जेवरात निकाला। घटना से लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।
विज्ञापन

पहली घटना बिंदा सिंह का पुरवा गांव में हुई। गांव निवासी चंद्रदीप सिंह ट्रांसपोर्ट व्यवसायी हैं। शुक्रवार रात करीब 12 बजे चोरों ने घर के जीने के रास्ते अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने दीवान बेड, बक्सा और अलमारी का लॉकर तोड़ दिया। घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी निकाल ली। चोरों ने चंद्रदीप के घर से 15 लाख कीमत के जेवरात और 25 हजार रुपये की नकदी चोरी की।
विज्ञापन

दूसरी घटना बिंदा सिंह का पुरवा गांव से करीब 500 मीटर दूर दौलत सिंह का पुरवा गांव में हुई। गांव निवासी रामकेवल खेती करते हैं। चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। परिवार के लोग घर के बाहर सो रहे थे। चोर ने कमरे में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ दिया। चोर करीब 12 लाख कीमत के जेवरात पार कर दिया। खास बात रही कि चोर कमरे में रखा एक बक्सा भी उठा ले गए थे। बाद में वह बक्सा घर से दूर खेतों में पड़ा मिला, जिसमें सारा सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह दोनों गांवों में चोरी की घटना की जानकारी से लोगों में दहशत फैल गई। पीड़ितों की सूचना पर पुलिस मौके पर आकर आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि दो घरों में चोरी की घटना हुई है। जांच कराई जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।


बिजली न होने का चोरों ने उठाया फायदा
दो गांवों में चोरी की घटना से ग्रामीण सहमे हैं। बताते हैं कि बिजली न होने का चोरों ने फायदा उठाया। दरअसल, बीते बुधवार को आंधी-पानी की वजह से गांवों की बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी है। गांवों में अंधेरा है। अंधेरे का फायदा उठाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित परिवारों को चोरों की भनक नहीं लगी। पुलिस अफसरों की सख्ती के बावजूद स्थानीय पुलिस सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed