{"_id":"d992d092c67e9c6c9d9895c9e85fe205","slug":"janta-express-crashed-into-the-public-bike-the-engine-damage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता एक्सप्रेस से टकराई बाइक, डैमेज हुआ इंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता एक्सप्रेस से टकराई बाइक, डैमेज हुआ इंजन
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली-लखनऊ रेलखंड पर शनिवार को लखनऊ जा रही जनता एक्सप्रेस एक बाइक से जा टकराई। इससे ट्रेन का इंजन डैमेज हो गया। वहीं युवक रेल ट्रैक पर ही बाइक छोड़ भाग गया।
इंजन डैमेज होने के चलते करीब एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। बाद में दूसरा इंजन आने पर ट्रेन गंतव्य को रवाना हो सकी। सूचना पर रायबरेली के आरपीएफ प्रभारी प्रताप सिंह ने पहुंचकर घटना की जांच की।
लखनऊ जिले के मोहनलालगंज से पहले कनकहा रेलवे स्टेशन है। शाम को जनता एक्सप्रेस रायबरेली से लखनऊ की तरफ जा रही थी। कनकहा के पास 191- टी रेलवे क्रासिंग ट्रेन आने से बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन
इसी बीच एक युवक बाइक से गेट के नीचे से घुसकर क्रासिंग पार कर रहा था। ट्रेन करीब आने पर युवक ने रेल ट्रैक पर ही बाइक छोड़ दी और फरार हो गया। बाइक से इंजन टकराने से इंजन डैमेज हो गया।
जिस पर चालक ने गाड़ी रोक दी। इससे करीब एक घंटे ट्रेन खड़ी रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि बाइक के टकराने की वजह से इंजन डैमेज हुआ था।
दूसरा इंजन लखनऊ से आने पर ट्रेन रवाना हो सकी। बाइक के नंबरों से युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।