फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Janmashtami festival

घर-घर सजाई गई झांकियां, भावविभोर हुए श्रद्धालु

Tue, 31 Aug 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami festival
राधाकृष्ण मंदिर में आरती करते पुजारी। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले में सोमवार को जन्माष्टमी पर्व की धूम रही। मंदिरों और घरों पर झांकियां सजाई गई। इनमें बच्चों ने राधा और कृष्ण की वेशभूषा धारण कर लोगों को आकर्षित किया। पूजन अर्चन के साथ ही आरती करके प्रसाद बांटा। जगह-जगह भजन भी गूंजे और भक्त झूमते हुए नजर आए।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस स्थित मंदिर में धूमधाम के साथ जन्माष्टमी मनाई गई। राधा-कृष्ण की झाकियों ने सबका मनमोह लिया। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पूजन अर्चना किया। भगवान का जन्म होने के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, प्रतिसार निरीक्षक बृजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में जन्माष्टमी की अलग झलक देखने को मिली। यहां पर सजाई गई झाकियों ने सबका मनमोह लिया। सदर कोतवाल अतुल सिंह ने परिवार के साथ पूजन अर्चना किया और प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी-एएसपी के अलावा सीओ सदर महिपाल पाठक, एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित, एसओजी टीम प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी भी पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में भगवान के गीतों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। जय कन्हैयालाल की गूंज रही।
छोटी बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर में मोनू गिरि की अगुवाई में जन्माष्टमी मनाई गई। मोनू गिरि ने आरती की और 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेने पर प्रसाद वितरण किया। बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में नजर आकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
भदोखर थाने में थानेदार यशवंत कुमार यादव की मौजूदगी में थाना परिसर में जन्माष्टमी मनाई गई। सिद्धि कला वीथिका राष्ट्रीय कला केंद्र में श्री कृष्ण जन्म महोत्सव मनाया गया। आर्टिस्ट चित्रकार शिवशंकर शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया गया। राधा-कृष्ण की झाकियों ने सबका मनमोहा। नृत्य नाटिका में वैष्णवी, लक्ष्मी, छवि, परी, अंशुमान, रूद्राक्ष, दिव्यांशु, राज, कृष्णा की प्रस्तुति सराही गई।
महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली परिसर में जन्माष्टमी पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने पूजा आरती कर विधि विधान के साथ लोगों में प्रसाद वितरण किया। कस्बे के श्रीराम जानकी राम शंकर दयाल मंदिर, राम सागर विल्ला देवी साहू समिति मंदिर के अलावा रूद्र नगर और गांधीनगर में भी भव्य झांकियां सजाई गई।
मऊ गांव में ग्राम प्रधान अंजनी कुमार गुप्ता की अगुवाई में मंदिरों में भव्य सजावट की गई तथा रासलीला का भी आयोजन किया गया। सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली में कोतवाल अनिल सिंह की देखरेख में मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। सुंदरकांड का पाठ संपन्न हुआ और भगवान कृष्ण के जन्म के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली में कोतवाल राकेश सिंह की मौजूदगी में जन्माष्टमी मनाई गई। बन्नावां में कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। सभी भक्तों ने ढोल नगाड़ों के साथ कान्हा जी की झांकी सजाई एवं भजन कीर्तन कर प्रसाद वितरण किया।

जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक गोकुलपुर गांव में कृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने छोटी-छोटी गइया छोटे-छोटे ग्वाल, राधा तेरी चुनरी गोविंद गोपाल रे आदि गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कर्ष अशोक मौर्य, बीएन मौर्य, राकेश सिंह राना, बबलू चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed