फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Jal Jeevan Mission plan stopped due to the division of Jal Nigam

जल निगम के विभाजन से थमी जल जीवन मिशन योजना

Sun, 07 Nov 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Jal Jeevan Mission plan stopped due to the division of Jal Nigam
रायबरेली। जिले के ग्रामीण अंचलों में लोगों को दूषित पानी से निजात दिलाने के लिए केंद्र सरकार की ओर शुरू की गई जल जीवन मिशन योजना की रफ्तार थम गई है। इसकी मुख्य वजह जल निगम का विभाजन है। जिस खंड को योजना का संचालन करना है कि उस खंड के पास अभी तक पर्याप्त स्टॉप नहीं है।
विज्ञापन

यही नहीं कोई दफ्तर भी नहीं खुल सका है। इस वजह से काम ठप है। 110 स्थानों पर नई पानी की टंकियों का निर्माण होना है, जिसमें में महज तीन टंकियों का निर्माण पूरा हो पाया है। जिले में 989 ग्राम पंचायतें हैं। इसकी आबादी करीब 29 लाख है। गांव के लोग हैंडपंप और कुओं का पानी पीते हैं।
विज्ञापन

पेयजल समस्या और शुद्घ पानी लोगों तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन योजना शुरू की है। योजना के तहत हर घर तक पाइप लाइन बिछाकर पानी की सप्लाई दी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए सिरे से डवलप होगा जल निगम ग्रामीण
अभी तक जल निगम के पास शहर में सीवर लाइन बिछाने के साथ ग्रामीण अंचलों में जल जीवन मिशन योजना के तहत काम कराने की जिम्मेदारी थी। लेकिन पिछले महीने जल निगम को दो भागों में बांट दिया गया। पहले से यहां तैनात एक्सईएन, सहायक अभियंता, अवर अभियंता व कर्मचारियों को जल निगम नगरीय में शामिल कर दिया गया है। जबकि जल निगम ग्रामीण में अभी तक केवल एक्सईएन और तीन अवर अभियंताओं की तैनाती हुई है। कोई कार्यालय भी नहीं खुला है। इस वजह से जल जीवन मिशन योजना का काम ठप है।
104 पुरानी पानी की टंकियों का होगा जीर्णोद्धार
वैसे तो अभी ग्रामीण अंचलों में करीब 104 ग्राम पंचायतों में पानी की टंकियां हैं। यह पानी की टंकियां तो चल रही हैं, लेकिन पाइप लाइनें ध्वस्त होने से इनसे जुड़े गांवों में पानी नहीं पहुंच रहा है। उन गांवों की पाइप लाइनों को भी दुरुस्त कराकर लोगों के घरों तक पानी पहुंचाया जाना है। पुरानी पानी की टंकियां से निकली पाइप लाइनों को दुरुस्त कराने का काम भी अधर में लटका है।

जल्द आएगी तेजी, दिए गए दिशा निर्देश
जल जीवन मिशन योजना का काम अब जल निगम ग्रामीण को कराना है। एक्सईएन मोहित विक्रम सिंह के अलावा तीन अवर अभियंताओं की तैनाती हो चुकी है। जल्द ही अन्य स्टाफ तैनात होगा। एक्सईएन को कार्यालय समेत अन्य संसाधन जुटाने के लिए निर्देशित किया गया है। योजना के तहत अब तक कितना काम हुआ। इसकी पूरी जानकारी नहीं है।
जितेश निगम, अधीक्षण अभियंता, जल निगम, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed