फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   jail

Raebareli News: जेल अफसरों समेत स्टाफ के 42 लोगों से पूछताछ, दर्ज किए बयान

Wed, 28 Dec 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
jail
रायबरेली। जिला कारागार में तैनात बंदीरक्षक मुकेश कुमार दुबे की पिटाई के मामले की जांच के लिए बुधवार को डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी पहुंचे। उन्होंने जेल अफसरों समेत स्टाफ के 42 लोगों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

जिला कारागार में तैनात बंदीरक्षक से सोमवार शाम जेल में ही तैनात साथी बंदीरक्षक विजय सिंह, सौरभ वर्मा, परवेश सिंह, राजीव शुक्ला, जसवंत तोमर ने मारपीट की थी। मारपीट करने वाले बंदीरक्षकों के खिलाफ सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन

बवाल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बुधवार सुबह 10 बजे डीआईजी जेल मामले की जांच के लिए जिला कारागार पहुंचे। उन्होने जेल अधीक्षक अविनाश गौतम, जेलर सत्य प्रकाश सिंह, डिप्टी जेलर समेत स्टाफ के 42 लोगों के बयान दर्ज किए। डीआईजी ने घायल बंदीरक्षक की पत्नी रुचि दुबे से एक घंटे तक पूछताछ करके उनके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे परिवार को मार डालने की दी धमकी
बंदीरक्षक की पत्नी रुचि ने मीडिया को बताया कि उनके पति से आरोपी बंदीरक्षक मनमाना काम कराना चाहते थे। मना करने पर पति के साथ मारपीट की गई। आरोपी बंदीरक्षकों ने उसे व उसके परिवार को जान से मार डालने की धमकी दी है। उसे न्याय मिलना चाहिए। वह मुख्यमंत्री से भी मामले की शिकायत करेगी।

बख्शे नहीं जाएंगे दोषी : संजीव
डीआईजी जेल ने कहा कि बंदीरक्षक के साथ हुई मारपीट के मामले की जांच की जा रही है। जेल के अंदर कैंटीन संचालित कराने की जिम्मेदारी डिप्टी जेलर के पास होती है। इसके संचालन में अन्य लोग भी सहयोग करते हैं। बंदीरक्षकों को निलंबित करके उनके खिलाफ विभागीय जांच कराई जा रही है। जेल अफसरों की भूमिका की भी जांच चल रही है। पूरे प्रकरण में जो भी दोषी मिलेगा, वह बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed