फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Jagdamba Wood Products Seal, had not registered

जगदंबा वुड प्रोडक्ट्स सील, नहीं कराया था पंजीयन

Fri, 24 Jun 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Fri, 24 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Jagdamba Wood Products Seal, had not registered
सील। - फोटो : अमर उजाला
वाणिज्य कर विभाग की प्रदेश स्तर पर गणित विशेष अनुसंधान ब्यूरो (एसआईबी) की टीम ने गुरुवार को मिल एरिया क्षेत्र में तीन फैक्ट्रियों में छापा मारा। जगदंबा वुड प्रोडक्ट्स का पंजीयन न मिलने पर उसे सील कर दिया गया। यहां करीब 10 लाख का माल पकड़ा गया।
विज्ञापन


दो अन्य फैक्ट्रियों में लाखों की कर चोरी की आशंका होने पर उन्हें नोटिस देकर दस्तावेज तलब किए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर/ एसआईबी प्रभारी डॉ. शिवआसरे सिंह, आरपी जायसवाल व एसआर शर्मा की टीम ने गुरुवार को मिल एरिया क्षेत्र में एक साथ तीन फैक्ट्रियों में छापा मारा।
विज्ञापन


मिलएरिया क्षेत्र के बी-18 में स्थापित जगदंबा वुड प्रोडक्ट्स का पंजीयन नहीं मिला। बताते हैं कि प्लाई बनाने वाली यह फर्म पहले दूसरे स्थान पर थी, लेकिन वाणिज्य कर विभाग को बिना सूचना दिए ही उसे यहां स्थापित कर दिया गया। मौके पर करीब 10 लाख कीमत की प्लाई व अन्य समान पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगदंबा वुड प्रोडक्ट्स को तुरंत सील कर दिया गया। मालिक से दस्तावेज मांगे गए है। टीम ने रायबरेली फ्लोर मिल व प्लाई बनाने वाली जोया इंडस्ट्रीज पर भी छापा मारा। दोनों फैक्ट्रियां पंजीकृत मिली। हालांकि टीम को लाखों की टैक्स चोरी की आशंका है। इस संबंध में फैक्ट्रियों के मालिकों को नोटिस देकर दस्तावेज उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं।

एसआईबी प्रभारी डॉ. शिव आसरे सिंह ने बताया कि कारोबारी दयाशंकर की प्लाईवुड फैक्ट्री पहले किराये के परिसर पर चल रही थी। बाद में यह प्लाईवुड फैक्ट्री कारोबारी ने औद्योगिक क्षेत्र में खुद की जमीन पर चालू कर दी। कारोबारी ने प्लाईवुड फैक्ट्री का परिसर बदलने जाने की वाणिज्य कर विभाग में घोषणा नहीं की।


वहीं किरायानामा खत्म होने पर उस पते पर जिस फर्म का पंजीयन लिया गया था वह स्वत: ही खत्म हो गया। इस पर जगदंबा वुड प्रोडक्ट्स का पंजीयन न होने के कारण उसे सील कर दिया गया है। 10 लाख का माल भी पकड़ा गया है। अन्य दोनों फैक्ट्रियां पंजीकृत मिली, लेकिन टैक्स चोरी की आशंका होने पर सभी के दस्तावेज तलब किए गए हैं। जांच के बाद अन्य कार्रवाई होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed