{"_id":"61afaddfa640ae79416aa3f3","slug":"jagatpur-in-folk-dance-and-dalmau-block-first-in-kabaddi-raibaraily-news-lko607909021","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकनृत्य में जगतपुर व कबड्डी में डलमऊ ब्लॉक प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकनृत्य में जगतपुर व कबड्डी में डलमऊ ब्लॉक प्रथम
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग की दो दिवसीय जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में हुआ। डीएम वैभव श्रीवास्तव व सीडीओ प्रभाष कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।
पहले दिन आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। लोकनृत्य में जगतपुर व कबड्डी में डलमऊ ब्लॉक की टीम प्रथम रही। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
पहले दिन आयोजित कबड्डी की प्रतियोगिता में डलमऊ ब्लॉक की टीम प्रथम व जगतपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। खो-खो में हरंचदपुर प्रथम व रोहनियां द्वितीय रही।
विज्ञापन
अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में बछरावां प्रथम, नगर क्षेत्र द्वितीय और राही की टीम तृतीय रही। योगा में राही प्रथम, सरेनी द्वितीय और गौरा तृतीय रहा।
लोकगीत/लोकनृत्य में जगतपुर की टीम प्रथम व बछरावां की टीम द्वितीय रही। समूह गान में बछरावां प्रथम व नगर क्षेत्र की टीम दूसरे स्थान पर रही। एकांकी में शिवगढ़ प्रथम व बछरावां दूसरे स्थान पर रहा।
इसके अलावा बैडमिंटन में नगर क्षेत्र की अदीबा प्रथम व फहरीन द्वितीय स्थान पर रहीं। वालीबाल में अमावंा प्रथम व ऊंचाहार द्वितीय स्थान पर रहा।
हॉकी में नगर क्षेत्र की टीम प्रथम व शिवगढ़ की टीम दूसरे स्थान पर रही। इस मौके पर बीईओ बीरेंद्र कनौजिया, रेनू शुक्ला, प्रियंका सिंह, सरोजनी मौर्या आदि मौजूद रहे।
आज होंगी ये प्रतियोगिताएं
बेसिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन आठ दिसंबर को प्राथमिक स्तर की 50, 100, 200, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, जूनियर स्तर की 100, 200, 400, 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, व्यायाम एवं विशेष प्रदर्शन होगा।