{"_id":"68f536d37e42bbf979092d25","slug":"it-will-take-rs-11-lakh-to-fix-the-oxygen-plot-raebareli-news-c-101-1-slko1033-143255-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ऑक्सीजन प्लॉट को ठीक करने में लगेंगे 11 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ऑक्सीजन प्लॉट को ठीक करने में लगेंगे 11 लाख
Mon, 20 Oct 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल में पिछले डेढ़ माह से अधिक समय से बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को संचालित कराने में 11 लाख रुपये से अधिक खर्च आएगा। संबंधित एजेंसी ने मरम्मत के लिए खर्च का एस्टीमेट उपलब्ध कराया है। शासन से बजट मिलने के बाद काम शुरू होगा। इस काम में अब भी देरी लगने की उम्मीद है।
जिला अस्पताल के सभी बेडों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए प्लांट स्थापित है। पिछले डेढ़ माह से यह प्लांट बंद पड़ा हैं। कंप्रेशर में खराब आने के बाद ऑक्सीजन नहीं बन पा रहा है। ऐसे में कंसंट्रेटर के भरोसे मरीजों की जान है। अस्पताल प्रशासन भी प्लांट को ठीक कराने में नकारा रवैया अपनाए है। इसका खामियाजा मरीजों को भोगना पड़ रहा है, लेकिन मरीजों की समस्याओं को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं है।
शासन स्तर से तय एजेंसी ने मरम्मत के लिए स्टीमेट दिया है। एजेंसी ने करीब 11 लाख रुपये का खर्चा बताया है। बजट की व्यवस्था होने के बाद मरम्मत करने की बात कही है। एस्टीमेट आने के बाद अस्पताल प्रशासन अब बजट जुटाने में जुट गया है। डिमांड शासन को भेजा गया है। शासन से बजट आने के बाद प्लांट के मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। इस काम में देरी की पूरी उम्मीद है, लेकिन अस्पताल प्रशासन प्लांट को लेकर तनिक भी संजीदा नजर नहीं आ रहा है। सीएमएस पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि बजट आने के बाद प्लांट को ठीक कराया जाएगा।