फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   It is necessary to praise Rana's glory story: Brijesh

राना की गौरव गाथा का गुणगान जरूरी : बृजेश

Mon, 25 Aug 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 25 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to praise Rana's glory story: Brijesh
फिरोज गांधी महाविद्य‌ालय के इंदिरा गांधी सभागार में आयोजित जयंती समारोह में राना बेनी माधव की प
रायबरेली। बैसवारे की माटी में जन्मे और 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अवध केसरी राना बेनी माधव बक्स सिंह की 221वीं जयंती रविवार को मनाई गई। राना बेनी माधव बक्स सिंह स्मारक समिति की ओर से फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के सभागार में भाव समर्पण एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
विज्ञापन


इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि लोक निर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने राना की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि राना बेनी माधव बक्स सिंह की गौरव गाथा का गुणगान अवश्य होना चाहिए। हमें अमर सेनानियों के इतिहास के बारे में जानकारी करनी चाहिए। सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि आजादी की असली ललक संगठित रूप से 1857 में देखने को मिली थी। अवध क्षेत्र में राना बेनी माधव ने अंग्रेजों से मोर्चा लिया था।
विज्ञापन


समिति अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। जयंती के उपलक्ष्य में सप्ताह भर हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से अरवी, शिवि सोनकर, परी, संध्या वर्मा, आर्य जायसवाल, अथर्व वर्मा, आराध्य यादव, संवि सिंह यादव, महिमा, शताक्षी वत्स, आयुष कुमार, श्रेया, रुद्र प्रताप सिंह, अनुष्का मिश्रा, अचलेश मिश्रा, सेजल सिंह, कपूरिका खन्ना, अलीशा बानो आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह भर हुए कार्यक्रमों के संचालन के लिए बनाई गई समन्वय समितियों के सदस्य भी सम्मान से नवाजे गए। इनमें प्रमुख रूप से हरिहर सिंह, मदन सिंह चौहान, रविंद्र सिंह, अभिषेक विक्रम, जेपी सिंह, डॉ. शशिकांत शर्मा, गोविंद खन्ना, ऋषि अग्रवाल, देवेंद्र सिंह चौहान, डॉ. आरएन सिंह, डॉ. अभिषेक द्विवेदी, डॉ. मनीष चौहान, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. सीबी सिंह, महेंद्र अग्रवाल, शिवम सिंह आदि शामिल रहे। संचालन गोपाल खन्ना और सूरज शुक्ला ने किया। इस मौके पर राकेश प्रताप सिंह, विवेक विक्रम सिंह, शिवशंकर सिंह, राकेश सिंह राना, रामराज सिंह, सुभाष भदौरिया आदि मौजूद रहे।


जगतपुर में 108 फुट ऊंचा तिरंगा लहराया
रायबरेली। जगतपुर में आयोजित जयंती समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने राना बेनी माधव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने जगतपुर चौराहे पर राना बेनी माधव की स्मृति में 108 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सुधा सिंह को राना बेनी माधव सिंह स्मृति सम्मान, शिवबरन शुक्ल को अमरेश सिंह साहित्य सम्मान, शिवनारायण सोनी को अमर शहीद लालचंद स्वर्णकार स्मृति सम्मान, प्रो. संजय सिंह को ठाकुर दल बहादुर सिंह स्मृति सम्मान से नवाजा।

उत्कृष्ट कार्यों के लिए राम भदावर, काजल सिंह, सृष्टि परिहार, सुनील सरगम समेत 100 लोग सम्मानित हुए। मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में जिले के अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों का अप्रतिम योगदान रहा है। डीपी सिंह ने अपनी लिखी पुस्तकें आयोजकों को सौंपी। पूर्व विधायक इंद्रेश विक्रम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, ओपी यादव ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन डाॅ. आजेंद्र सिंह ने किया।



राना के आदर्शों से लें प्रेरणा
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के बृजेंद्र नगर मोहल्ले में रविवार को राना बेनी माधव बक्स सिंह की जयंती मनाई गई। लोगों ने उनकी अश्वारोही प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह मुन्ना ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में राना बेनी माधव का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। इस मौके पर पवन सिंह, राजेश सिंह फौजी, विश्वास बहादुर सिंह, सुरेश सिंह आचार्य, अवधेश सिंह, नरेंद्र सिंह, उमेश श्रीवास्तव, कैप्टन रवींद्र सिंह, आशीष प्रताप सिंह, रवींद्र, अनंत विजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed