फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   It is difficult to return from vacation, seats are not available in trains

Raebareli News: छुट्टी से लौटना मुश्किल, ट्रेनों में नहीं मिल रही सीट

Tue, 10 Jun 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 10 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
It is difficult to return from vacation, seats are not available in trains
रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण काउंटर पर लगी लाइन।
रायबरेली। गर्मी की छुट्टियां खत्म होने वाली हैं। ऐसे में छुट्टियां मनाने के लिए बाहर गए लोगों को वापस लौटना है, लेकिन ट्रेनों में सीटें नहीं मिल रही हैं। आरक्षण कराने पर वेटिंग टिकट मिल रहे हैं। दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, मुंबई की ट्रेनों में भीड़ अधिक है। ऐसे में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण काउंटर पर टिकट कराने के लिए यात्रियों की लंबी कतार लग रही है।
विज्ञापन



दिल्ली से छुट्टियां मनाने यहां आए लोग वापस जाना चाहते हैं। पद्मावत एक्सप्रेस से यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में वेटिंग 100 तक पहुंच गई है। दिल्ली से आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में 75 से अधिक वेटिंग है। नई दिल्ली से आने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में 15 जून तक कोई सीट खाली नहीं है, जबकि नई दिल्ली जाने वाली इसी ट्रेन में वेटिंग 75 से अधिक है। आनंद विहार से आने वाली नीलांचल एक्सप्रेस में वेटिंग के कारण कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन



मुंबई से आने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस में 50 से अधिक वेटिंग पहुंच गई है। अमृतसर से आने वाली पंजाब मेल में 50 से अधिक तो हावड़ा से आने वाली पंजाब मेल में 75 से अधिक वेटिंग है। देहरादून जाने और वहां से आने वाली जनता मेल में 50 से अधिक वेटिंग है। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक सरोज का कहना है कि ज्यादातर ट्रेनों में सीटें फुल हैं। गर्मी की छुट्टियों के कारण भीड़ अधिक है। छुट्टियां खत्म होने के बाद भीड़ कम होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गई हैं, जिनमें भी ज्यादातर सीटें भरी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed