फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   issue notice to supply inspectors of three blocks

तीन ब्लॉकों के पूर्ति निरीक्षकों को नोटिस

Wed, 15 Jul 2015 12:08 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
राशनकार्ड फीडिंग में लापरवाही करना पूर्ति निरीक्षकों को भारी पड़ रहा है। डीएसओ वीआर अहिरवार ने दोनों अफसरों को चेतावनी देने के बाद भी फीडिंग में तेजी नहीं लाने पर नोटिस जारी की है।
विज्ञापन


साथ ही निरीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी शासन की ओर से लापरवाही मिलने पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रामशरण को सस्पेंड किया जा चुका है।
विज्ञापन


जिले में बीपीएल और अंत्योदय राशनकार्ड फीडिंग चल रही है। बीती चार जुलाई को डीएसओ ने फीडिंग की समीक्षा बैठक की थी। इसमें लालगंज, खीरों सदर की फीडिंग धीमी होने पर पूर्ति निरीक्षक मधुरिमा, सुखदेव और बृजेंद्र त्रिपाठी को चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सभी को जल्द फीडिंग कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद खीरों, डलमऊ और सदर में राशनकार्ड फीडिंग तेजी से नहीं आ सकी।

डीएसओ ने खीरों और डलमऊ के पूर्ति निरीक्षक सुखदेव और सदर के पूर्ति निरीक्षक बृजेंद्र त्रिपाठी को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। डीएसओ ने बताया कि स्पष्टीकरण मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वर्तमान में अंत्योदय और बीपीएल राशनकार्ड की 90 फीसदी फीडिंग हो चुकी है। इसके बाद एपीएल कार्ड की फीडिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed