फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Isiya's Komal won 400 and 800 meters race

इसिया की कोमल ने जीती 400 और 800 मीटर दौड़

Sat, 20 Nov 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Isiya's Komal won 400 and 800 meters race
बछरावां (रायबरेली)। ग्रामीण इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवा कल्याण अधिकारी शिखा श्रीवास्तव ने कहा, खेलकूद से स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है।
विज्ञापन

बालिकाओं की 400 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय इसिया की कोमल प्रथम, राजकीय आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय रैन की निशा द्वितीय एवं सोनी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय इसिया की कोमल ने ही 800 मीटर दौड़ भी जीती। इस दौड़ में दयानंद बछरावां पीजी कॉलेज की शालिनी श्रीवास्तव द्वितीय और राजकीय आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय रैन की पिंकी यादव तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालकों की 1500 मीटर दौड़ में दयानंद बछरावां पीजी कॉलेज के सोहित प्रथम, मनीष सिंह द्वितीय व मुकीम तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर विजयंत सिंह, शिवेंद्र सिंह व अरविंद बाजपेयी आदि मौजूद रहे।

पांच किमी. दौड़ में युवराज बने विजेता
सरेनी (रायबरेली)। गोविंदपुर ग्राउंड में शुक्रवार को सत्या ब्रदर्स की ओर से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अशोक रामपुरी, विशिष्ट अतिथि अजय भदौरिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। पांच किलोमीटर दौड़ में 48 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सलोन के युवराज सिंह ने बाजी मारी। पूरे दयाल के आशीष दूसरे और गोविंदपुर बलौली के पंकज तीसरे स्थान पर रहे। आकाश, शुभम, अंकुश समेत कई प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed