फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ire in Lie factory, goods worth 30 lakhs ashes

लाई फैक्टरी में लगी आग, 30 लाख का सामान राख

Mon, 17 Jan 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
ire in Lie factory, goods worth 30 lakhs ashes
रायबरेली में सोमवार को दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र में लाई फैक्टरी में आग लगने के बाद मौजूद लोग।।स? - फोटो : RAIBARAILY
गदागंज (रायबरेली)। दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के गौरा गढ़ी गांव में लगी लाई फैक्टरी में सोमवार को तड़के आग लग गई। इससे फैक्टरी के अंदर तैयार लाई के अलावा धान, चावल समेत 30 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बताते हैं कि फैक्टरी में रात करीब दो बजे तक काम हुआ, उसके बाद बंद कर दी गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों की मदद से आग बुझाई गई।
विज्ञापन

गौरा गढ़ी के रहने वाले सुखसागर गुप्ता की गांव के बाहर लाई बनाने की फैक्टरी है। फैक्टरी में धान से लाई तैयार करके बाजार में बेची जाती है। रविवार की रात करीब दो बजे तक लाई बनाने के लिए फैक्टरी चलाई गई। उसके पैकिंग का काम हुआ। काम समाप्त करने के बाद श्रमिक फैक्टरी बंद करके घर चले गए। सुबह तड़के फैक्टरी में आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीण और फैक्टरी के मजदूर मौके पर पहुंचे। आग लगने की सूचना फैक्टरी मालिक और दमकल को दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। जब तक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक फैक्टरी के अंदर तैयार करीब 60 क्विंटल लाई, 60 क्विंटल चावल और 100 क्विंटल धान जलकर राख हो गया। इसके अलावा फैक्टरी में लगी मोटर समेत अन्य सामान जल गया। फैक्टरी में आग कैसे लगी। इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। श्रमिकों ने बताया कि फैक्टरी जनरेटर से चलती है। जिस समय आग लगी, उस समय कोई काम नहीं हो रहा था। फैक्टरी मालिक ने मामले की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed