{"_id":"6aa060835a89c668c204ff7a","slug":"investigation-launched-into-decorators-death-raebareli-news-c-101-1-slko1031-166996-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: डेकोरेटर की मौत के मामले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: डेकोरेटर की मौत के मामले की जांच शुरू
Wed, 09 Sep 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। पूरे रघुराज मजरे सरायं दामो गांव निवासी डेकोरेटर संचालक शिवम यादव (25) की मौत के मामले की जांच शुरू हो गई है। पुलिस घटना के हर पहलू पर पड़ताल कर जानने का प्रयास कर रही है कि शिवम सई नदी तक कैसे पहुंचा। घर से लापता होने के बाद उसकी मोबाइल से किससे और क्या बात हुई थी। स्टमॉर्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से शिवम की मौत होने का खुलासा हुआ है।
शिवम काफी समय से वैवाहिक कार्यक्रमों में डेकोरेशन का कार्य करते थे। पांच सितंबर को अचानक घर से शिवम लापता हो गए थे। सोमवार सुबह कोरचंदामऊ गांव स्थित सई नदी पुल के पास शिवम का शव मिला था। पिता सरोज कुमार समेत अन्य परिजनों ने शिवम की हत्या कर शव को सई नदी में फेंकने का आरोप लगाया था। भदोखर थाना गेट पर हंगामा कर कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई कराने का भरोसा दिया था। डलमऊ के श्मशान गंगाघाट पर शव का अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शिवम के पानी में डूबने से मौत की बात सामने आई है। हालांकि पूरे मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। जल्द शिवम की मौत के मामले का सच सामने आएगा।