फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Investigation into the death of pregnant women begins

Raebareli News: प्रसूताओं की मौत की जांच शुरू

Wed, 08 Oct 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 08 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Investigation into the death of pregnant women begins
रायबरेली। शहर के इंदिरा नगर में पुलिस चौकी के पास संचालित सैनिक हॉस्पिटल और प्रगतिपुरम स्थित बी केयर नर्सिंगहोम में प्रसूताओं की मौत के बाद मंगलवार को अधिकारियों की टीम जांच करने के लिए पहुंची। दोनों अस्पतालों में प्रसूताओं के इलाज से संबंधित दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया। दोनों अस्पतालों के संचालकों को बुधवार को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया गया है।
विज्ञापन


गत सोमवार की शाम सैनिक नर्सिंगहोम में लोधवारी डीह निवासी बबली (25) को प्रसव पीड़ा के बाद भर्ती कराया गया। प्रसव के बाद बबली की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इस पर परिवार के लोगों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। दूसरी घटना प्रगतिपुरम में संचालित बी केयर हॉस्पिटल में हुई। कमालपुर बड़ैला डीह निवासी पूनम रावत (28) पत्नी सौरभ कुमार की हालत प्रसव के बाद खराब हो गई थी। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। यहां भी लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया गया। दोनों अस्पतालों में थानों की पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


मंगलवार को डीएम के आदेश वर एसीएमओ डॉ. अंबिका प्रसाद की टीम दोनों ही अस्पतालों में जांच करने के लिए पहुंची। जांच टीम ने प्रसूताओं के इलाज से संबंधित दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया। अस्पतालों में मौके पर पर्याप्त चिकित्सक और स्टॉफ भी नहीं मिले। टीम ने एक और निजी अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां चिकित्सक और स्टॉफ मौके पर मिले। एसीएमओ ने बताया कि प्रसूताओं की मौत के बाद अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। संचालकों को बुधवार को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। जांच पूरी होने के बाद उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed