फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Investigation into 468 fake voters begins following court order

Raebareli News: कोर्ट के आदेश पर 468 फर्जी वोटरों की जांच शुरू

Wed, 28 Oct 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 28 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Investigation into 468 fake voters begins following court order
अमावां। अमावां ब्लॉक की मखदूमपुर ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के आदेश पर अधिकारियों की टीम ने गांवों में घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन शुरू कर दिया है। याचिकाकर्ता ने सूची में 468 नाम कथित रूप से फर्जी तरीके से शामिल किए जाने का आरोप लगाया है। कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों से चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

अमावां ब्लॉक के पूरे दीना पुरवा निवासी रोहित यादव ने बीते सितंबर में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में याचिका दायर की थी। इसमें आरोप लगाया गया कि मखदूमपुर की मतदाता सूची में मृतकों, नाबालिगों और गांव से पलायन कर चुके लोगों के नाम शामिल हैं। याचिकाकर्ता ने बीएलओ, ब्लॉक और तहसील स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से अनियमितताएं किए जाने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि यह गड़बड़ी कई वर्षों से चल रही थी, लेकिन संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

याचिका में डीएम, सीडीओ, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और बीडीओ समेत संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने सत्यापन की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार आकृति श्रीवास्तव, बीडीओ संदीप सिंह, नायब तहसीलदार शमीम अहमद, एडीओ पंचायत महेंद्र सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी महेंद्र समेत अन्य ब्लॉककर्मियों ने मखदूमपुर के अलावा बीवियापुर, पूरे मोहन, पूरे मंगली का पुरवा, पूरे दीना का पुरवा और भूसू का पुरवा सहित आसपास के गांवों में पहुंचकर घर-घर जांच की। टीम मतदाता सूची में दर्ज नामों की वास्तविक स्थिति का सत्यापन कर रही है।

छह नवंबर को होगी सुनवाई
याचिकाकर्ता रोहित यादव ने बताया कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में आगामी छह नवंबर को सुनवाई होनी है। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed