फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Interview for dentist will be held on 8th

Raebareli News: दंत रोग विशेषज्ञ के लिए आठ को होगा इंटरव्यू

Thu, 27 Mar 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 27 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Interview for dentist will be held on 8th
रायबरेली। जिला अस्पताल के दंत रोग विभाग में चिकित्सक के एक पद के लिए इंटरव्यू की तारीख फिर तय कर दी गई है। बीती सात फरवरी को कराए गए इंटरव्यू को किसी कारण से निरस्त कर दिया गया था। एक पद के लिए 26 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हुए थे। अब सभी को आगामी आठ अप्रैल को सीएमओ कार्यालय में दोबारा इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा ने बताया कि जिला अस्पताल के डेंटल विभाग में दंत रोग विशेषज्ञ के एक पद को भरने के लिए आवेदन मांगे गए थे। 28 लोगों ने आवेदन किया था। बीती सात फरवरी को इंटरव्यू हुआ था, जिसमें एक पद के लिए 26 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हुए थे। दो अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल नहीं हुए थे। दंत रोग विभाग में चिकित्सक के एक पद के लिए हुए इंटरव्यू को अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर दोबारा इंटरव्यू कराने के लिए आठ अप्रैल की तारीख तय की गई है। अभ्यर्थियों को समय से इंटरव्यू में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। इंटरव्यू के बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed