फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Instead of Rail Neer, bottles of other brands were sold at the station

Raebareli News: स्टेशन पर रेल नीर की जगह दूसरे ब्रांड की बिकीं बोतलें

Mon, 16 Jun 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 16 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Instead of Rail Neer, bottles of other brands were sold at the station
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर 15 रुपये वाली रेल नीर की बोतलें नहीं मिल रही हैं। रेल नीर की आपूर्ति शनिवार से ठप हो गई है। कैंटीन व स्टॉल के पास जो भी स्टॉक था, वह भी खत्म हो गया है। इसीलिए रविवार को दूसरे ब्रांड की बोतलें मंगाकर बेची गईं। इसके लिए यात्रियों से 20 रुपये लिए गए।
विज्ञापन


अमेठी रेल नीर संयंत्र बढ़ी हुई डिमांड के कारण आपूर्ति नहीं दे पा रहा है, जिससे रायबरेली स्टेशन पर 14 जून से आपूर्ति मिलनी बंद हो गई है। फिलहाल 30 जून तक आपूर्ति मिलने की संभावना भी नहीं है। गर्मी बहुत पड़ रही है, जिससे यात्रियों को प्यास बुझाने के लिए पानी की बोतल खरीदना होता है।
विज्ञापन


यात्रियों की दिक्कत को देखते हुए रेल नीर की आपूर्ति बाधित रहने तक दूसरे ब्रांडों की पानी की बोतल बेचने की अनुमति मंडलीय अधिकारियों ने दी है। इसीलिए दूसरे ब्रांडों की पानी की बोतल स्टेशन पर पहुंचने लगी हैं। कैंटीन और स्टॉल से दूसरे ब्रांड की बोतल बेची गईं। वाणिज्य निरीक्षक डीडी शुक्ला का कहना है कि सिर्फ 30 जून तक दूसरे ब्रांड का पानी बेचने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed