{"_id":"681279ba5a095dc7690af2b6","slug":"inspector-and-head-constable-died-in-the-accident-female-constable-injured-raebareli-news-c-101-1-rai1002-132156-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: हादसे में दरोगा व मुख्य आरक्षी की मौत, महिला सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: हादसे में दरोगा व मुख्य आरक्षी की मौत, महिला सिपाही घायल
Thu, 01 May 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 01 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
जिंगना गांव के पास सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार तड़के टैंकर से एक कार टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दरोगा और उनके साले मुख्य आरक्षी की मौत हो गई, जबकि दरोगा की सिपाही पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
आगरा जिले के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के धोरा गांव निवासी दरोगा प्रदीप कुमार (37) की तैनाती मेरठ, जबकि उनके साले मुख्य आरक्षी अभय (30) की तैनाती सूचना विभाग गोमती नगर लखनऊ में थी। प्रदीप की सिपाही पत्नी रूपा (28) की तैनाती गौतमबुद्वनगर जिले में है। मंगलवार की रात दरोगा अपनी पत्नी, साले के साथ कार से प्रयागराज से लखनऊ जा रहे थे।
बुधवार तड़के करीब तीन बजे जगतपुर थाना क्षेत्र के जिंगना गांव के पास लखनऊ से प्रयागराज जा रहे टैंकर से कार की टक्कर हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार सवार लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दरोगा व उनके साले मुख्य आरक्षी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दरोगा की पत्नी रूपा को जिला अस्पताल से एम्स रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन बाबूगंज में छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने वहीं से टैंकर को कब्जे में लिया। जगतपुर थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि कार दरोगा की थी और वो ही चला रहे थे। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
मुकदमे के सिलसिले में हाईकोर्ट गए थे बहनोई
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे अजय सिंह के आंसू नहीं थम रहे थे। अजय सिंह वाराणसी में सिंचाई विभाग में एसडीओ के पद पर तैनात हैं। अजय के मुताबिक उनके बहनोई प्रदीप कुमार मुकदमे के सिलसिले में हाईकोर्ट प्रयागराज आए थे, जबकि उनकी बहन रूपा तीन दिन पहले सहेली की शादी में शामिल होने के लिए घर आई थी। भाई भी छुट्टी पर घर आए थे। बहनोई बहन और भाई के साथ घर से निकले थे। कहा था कि अभय को लखनऊ में छोड़ देंगे और फिर हम लोग अपने-अपने तैनाती स्थल पर चले जाएंगे। बहन रूपा की भी हालत गंभीर है।