फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Inspected the system of MDM in schools

विद्यालयों में एमडीएम की व्यवस्था का निरीक्षण किया

Tue, 16 Feb 2021 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Inspected the system of MDM in schools
रायबरेली। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर सोमवार को लखनऊ से आई दो सदस्यीय टीम ने जिले के हरचंदपुर, राही और सलोन विकास क्षेत्रों में परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। ब्लॉक संसाधन केंद्रों में भी व्यवस्थाएं देखी और चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय खोलने के संबंध में की गई व्यवस्थाओं, मध्याह्न भोजन, कायाकल्प समेत अन्य कार्यक्रमों के बारे में पड़ताल की। दोनों अधिकारियों ने कहा कि वे अपनी निरीक्षण आख्या उच्चाधिकारियों को देंगे।
विज्ञापन

निरीक्षण के लिए राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ से आई टीम में पोषण विशेषज्ञ तरुणा सिंह और समन्वयक प्रशिक्षण समीर कुमार शामिल रहे। यह टीम सबसे पहले कंपोजिट विद्यालय हरचंदपुर पहुंची जहां रंगाई-पुताई का काम चल रहा था। बच्चों से मध्याह्न भोजन और पढ़ाई के बारे में पूछा। दीक्षा एप और रीड एलांग एप के बारे में भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मध्याह्न भोजन में रोटी-सब्जी बनी थी, नौनिहालों को केला भी वितरित किया गया। हरचंदपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र में निरीक्षण किया तो वहां प्रशिक्षण चल रहा था। खंड शिक्षा अधिकारी आरके कश्यप ने ट्रेनिंग के बारे में बताया। यहां 30-30 शिक्षकों के दो बैच को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
लखनऊ से आई टीम ब्लॉक संसाधन केंद्र राही पहुंची जहां खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र चौधरी के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम पर चर्चा की। यहां भी 30-30 शिक्षकों के दो बैच को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुंशीगंज पहुंचे टीम के सदस्यों ने बच्चों से मध्याह्न भोजन के बारे में पूछा। बच्चों ने सब्जी-रोटी और केला दिए जाने की जानकारी दी। कंपोजिट विद्यालय झकरासी में किचन गार्डन अच्छा तैयार करने और 14 पैरामीटर्स के सभी कार्य मानक के अनुरूप मिलने पर खुशी जताई।

सलोन विकास क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भी निरीक्षण के लिए टीम पहुंची। उच्च प्राथमिक विद्यालय सूची का निरीक्षण किया और प्रधानाध्यापक को साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। ब्लॉक संसाधन केंद्र सलोन में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम को देखा। खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रजापति ने बताया कि प्रशिक्षण में 30-30 शिक्षकों के दो बैच चल रहे हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय केवली महिमा में बच्चों से पूछताछ की व उन्हें प्रेरणा एप के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed