फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Inhauna road closed due to increase in water in Kair drain

Raebareli News: कैर नाले में पानी बढ़ने से इन्हौना मार्ग बंद

Thu, 07 Aug 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 07 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Inhauna road closed due to increase in water in Kair drain
नइया नाला में भरा पानी।
महराजगंज। कैर नइया नाले में पानी बढ़ने से पुल के बाइपास पर दोनों तरफ से बांध खुल गए, जिससे इहाैंना मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। बुधवार शाम लगभग 3:30 बजे नाले का जलस्तर लगभग एक मीटर बढ़ गया। पानी बढ़ने से बाईपास में दरार आ गई। बंधे बह गए है। नइय्या
विज्ञापन


मार्ग बंद होने से कैर, मोन गांव व कुशमहुरा आदि गांव के लोगों को अब मोन गांव से होते हुए सगरापुर वाया हैदरगढ़ मार्ग से महराजगंज आना पड़ेगा। मऊगर्वी गांव के लोगों को डीह रजबाहा के रास्ते पहले चंदापुर होते हुए महराजगंज आना होगा। ग्रामीणों कहना है कि महाराजगंज पहुंचने में अब दोगुना समय लगेगा।
विज्ञापन


जेई राजेश यादव ने बताया कि इहाैंना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसके बावजूद दो पहिया वाहन चालक मनमानी कर रहे हैं। एसडीएम से पुलिस बल की तैनाती की मांग की गई है। एसडीएम सचिन यादव का कहना है कि बाईपास पर पुलिस बल तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed