{"_id":"69fe406f8c69602d33052f73","slug":"indecent-behavior-with-accountant-fir-registered-against-three-raebareli-news-c-101-1-rai1002-157327-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: लेखपाल से अभद्रता, तीन पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: लेखपाल से अभद्रता, तीन पर प्राथमिकी दर्ज
Sat, 09 May 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 09 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार। कस्बे में बुधवार की रात सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा रोकने गए लेखपाल प्रमोद गुप्ता के साथ भू-माफियाओं ने अभद्रता की। दबंगों ने लेखपाल के मना करने के बावजूद जमीन पर मिट्टी डालकर कब्जा कर लिया।
यह घटना ऊंचाहार देहात ग्राम पंचायत की गाटा संख्या 4285 पर हुई। यह भूमि राजस्व अभिलेखों में बंजर के नाम दर्ज है और कस्बे से जुड़ी होने के कारण कीमती है। खरौली सड़क ऊंचाहार निवासी गौस जेसीबी से मिट्टी डालकर इस पर कब्जा कर रहे थे। लेखपाल प्रमोद गुप्ता सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और कब्जा रोकने का प्रयास किया। गौस और उनके साथी रेलवे स्टेशन सड़क निवासी आशीष शुक्ला व इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी सोनू पांडेय ने लेखपाल के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने लेखपाल को जान से मारने की धमकी भी दी।
दबंगों ने लेखपाल के मना करने के बावजूद रात में मिट्टी डालकर जमीन पर कब्जा कर लिया। बृहस्पतिवार शाम को लेखपाल ने पुलिस को तहरीर दी।
कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गौस, आशीष शुक्ला और सोनू पांडेय के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की धाराएं भी लगाई गई हैं।