फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Indecent audio of Diwan posted in PRV goes viral

Raebareli News: पीआरवी में तैनात दीवान का अभद्र ऑडियो वायरल

Sun, 04 May 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 04 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Indecent audio of Diwan posted in PRV goes viral
रायबरेली। यूपी-112 सेवा में पीआरवी वाहन पर तैनात दीवान राम सागर यादव का एक आपत्तिजनक ऑडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ऑडियो में दीवान एक युवक को धमकाते हुए न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग करता सुनाई दे रहा है, बल्कि सामान्य वर्ग व महिला पुलिसकर्मियों के प्रति भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा है।
विज्ञापन


वायरल ऑडियो में दीवान युवक को धमकाते हुए कहता है कि एसपी, डीआईजी से लेकर विधायक तक के पास जाकर मेरा ऑडियो सुना देना। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। वह युवक पर शराब पीते हुए वीडियो बनाने का आरोप भी लगाता है और कहता है कि शराब नहीं पिएंगे तो क्या करें। मुझे 97 हजार रुपये वेतन मिलता है।
विज्ञापन


ऑडियो के वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का जिम्मा डलमऊ क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरुण कुमार नौहवार को सौंपा है। एसपी ने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित पुलिसकर्मी पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed