फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Increased participation of youth in elections, 32 thousand voters increased

चुनाव में युवाओं की बढ़ी भागीदारी, 32 हजार वोटर बढ़े

Thu, 09 Dec 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Increased participation of youth in elections, 32 thousand voters increased
रायबरेली। इस बार के विधानसभा चुनाव में युवाओं की भागीदारी निर्णायक भूमिका रहेगी। जिले में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण में 32 हजार 675 नए युवा वोटर जोड़े गए हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण का अभियान अभी चल रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार नए युवा वोटरों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेजी के साथ चल रही हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य व्यापक स्तर पर किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक वोटर इस बार मताधिकार का प्रयोग कर सकें। खासकर युवा वोटरों को जोड़ने पर अधिक फोकस किया जा रहा है।
विज्ञापन

लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेने के लिए युवा वोटर बनने में उत्साह दिख रहे हैं। एक नवंबर से आठ दिसंबर तक चले मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में वैसे तो एक लाख चार हजार 519 मतदाता बढ़े हैं, लेकिन इसमें से 18 से 19 वर्ष के वोटरों की संख्या 32,675 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा मोटर में पुरुष 15,054, जबकि महिला की संख्या 17,621 है। इसमें महिलाओं की तादाद अधिक है। जिस तरह युवा वोटर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आगे आ रहे हैं, उससे जाहिर है कि आने वाले चुनाव में प्रत्याशियों की जीत हार का फैसला करने में युवाओं की अहम भूमिका होगी।
अब देखना ये है कि युवाओं का रुख किस पार्टी की ओर जाता है, लेकिन इतना तय है कि मतदाता सूची पुुनरीक्षण अभी चल रहा है। इसलिए युवा वोटरों की संख्या अभी और बढ़ जाएगी।
विधानसभा कुल बढ़े वोटर पुरुष (18-19 वर्ष) महिला (18-19 वर्ष)
बछरावां 15312 1945 2709
हरचंदपुर 14852 2224 2369
रायबरेली 28375 3654 4387
सलोन 14465 2115 2295
सरेनी 16891 2264 2599
ऊंचाहार 14624 2852 3262
कुल 104519 15054 17621
19 हजार मृतक वोटरों के काटे गए नाम
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में 19 हजार 743 मृतक वोटर पाए गए हैं, जिनके नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। इसके अलावा 3915 मतदाता डुप्लीकेट पाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का अभियान चल रहा है। लोग मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए फार्म भर सकते हैं।

मतदाता सूची पुनरीक्षण का अभियान अभी चल रहा है। आठ दिसंबर तक चले अभियान में एक लाख चार हजार 519 नए वोटर बढ़े हैं। इसमें 18 से 19 वर्ष के वोटरों की संख्या 32 हजार से ज्यादा है। जिस तरह युवा वोटर मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए आगे आ रहे हैं, उससे चुनाव में उनकी भूमिका अहम होगी। जिसका भी नाम मतदाता सूची में नहीं है वह संबंधित तहसील में जाकर फार्म भरकर अपना नाम मतदाता सूची में बढ़वा सकता है।
अमित कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed