फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   incounter

बदमाशों सेमुठभेड़, छह लुटेरे गिरफ्तार

Mon, 25 Jul 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
incounter
मुठभेड़ में पकड़े गए अपराधी। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। गुरुबख्शगंज पुलिस और बदमाशों के बीच शनिवार देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशाें के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने पांच बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश हाईवे पर राहगीरों को निशाना बनाते थे। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए बदमाशाें ने लालगंज के सर्राफ व कई अन्य से हुई लूट की घटनाओं में हाथ होने की बात कुबूली है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात करीब ढाई बजे सूचना मिली कि गुरुबख्शगंज में कार सवार बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर गुरुबख्शगंज थानेदार बृजेश कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगदिलपुर नहर पुलिया के पास पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें से दो लुटेरों के पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने पांच बदमाशों को दबोच लिया।
इनकी पहचान गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सतांव गांव निवासी दीपक कुमार, किलौली गांव निवासी सुनील सोनी, विशाल, पूरे वाजपेयी मजरे किलौली गांव शिवम मिश्रा, पूरे लालजी मजरे सुल्तानपुर खेड़ा गांव निवासी अभिनव यादव, के रूप में हुई है। इसमें दीपक कुमार और सुनील सोनी के पैर में गोली लगी। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे अंतरजनपदीय गिरोह के सक्रिय बदमाश हैं। ये सभी हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों संग लूटपाट करते थे। घटना को अंजाम देने के बाद कार पर सवार होकर भाग जाते थे।
पूछताछ में बदमाशों ने 22 जुलाई को लालगंज कस्बे में आचार्य नगर मोहल्ला निवासी सराफा व्यवसायी शिवम सोनी के साथ हुई लूूट की घटना को अंजाम देने की बात कुबूली है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों के पास से दो तमंचे, कार के अलावा एक किलो चांदी के जेवरात, 6200 रुपये, चार मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ है। एसपी ने पुलिस टीम को 15 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
सुनील पर 10 व दीपक के खिलाफ नौ केस
मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे हैैं। एसपी ने बताया कि पुलिस की फायरिंग में घायल दीपक के खिलाफ जिले के गुरुबख्शगंज, भदोखर, लालगंज, बछरावां कोतवाली क्षेत्र के अलावा उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र में लूट, चोरी, शस्त्र अधिनियम समेत नौ केस दर्ज हैं। घायल लुटेरे सुनील सोनी के खिलाफ रायबरेली जिले के गुरुबख्शगंज, लालदगंज, बछरावां, भदोखर थाना क्षेत्र के अलावा उन्नाव जिले के मौरावां थाने में लूट, चोरी, जानलेवा हमले के कुल 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसी तरह लुटेरे अभिनव यादव पर नौ, शिवम मिश्रा पर सात और विशाल के खिलाफ सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

वारदात के बाद संकरे रास्ते से होकर भाग जाते थे
पकड़े गए लुटेरे हाईवे पर लूट की घटना को अंजाम देने के बाद गांवों के संकरे रास्ते से होकर भाग जाते थे। ऐसे में पुलिस उनको नहीं पकड़ पाती थी। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने रायबरेली जिले में लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। तीन जुलाई को भदोखर थाना क्षेत्र में मुंशीगंज के पास बाइक में रखा हुआ पैसों से भरा बैग लेकर भाग गए थे। चार जुलाई को बछरावां कोतवाली क्षेत्र में उमरपुर हरदोई स्थित गोशाला के पास से एक महिला से बैग व कान के झुमके छीन लिए थे। 15 जुलाई को लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ऐहार में बाल्हेश्वर मंदिर के पास महिला की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उसके गले की चेन लूट ली थी। लूूटे गए जेवरात के असली व नकली की पहचान का काम कृष्ण बाबूू सोनी और अमन यादव करते थे। बदमाश उन्हीं के माध्यम से जेवरात बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed