{"_id":"58b1c2f34f1c1b2b69b2798e","slug":"incoming-feeder-cable-fire-the-light-6-hours-gul","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनकमिंग फीडर के केबल में लगी आग, 6 घंटे गुल रही बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनकमिंग फीडर के केबल में लगी आग, 6 घंटे गुल रही बत्ती
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
पॉवर कट
- फोटो : अमर उजाला
शहर के तेलिया कोट विद्युत उपकेंद्र के इनकमिंग फीडर के केबल में आग लगने से आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब छह घंटे तक 30 हजार उपभोक्ताओं के घर बिजली नहीं पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद शाम को आठ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली न आने से नागरिकों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा।
तेलिया कोट विद्युत उपकेंद्र में सुबह आपूर्ति चल रही थी। अचानक इनकमिंग फीडर का केबल जलने लगा। कुछ देर बाद उपकेंद्र से जुड़े करीब दो दर्जन मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर का वक्त होने के कारण ज्यादातर लोग पानी भी नहीं भर पाए।
इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़े। इस उपकेंद्र से राजघाट, रायपुर, टाउन प्रथम, टाउन द्वितीय, टाउन तृतीय फीडर निकले हैं। इन फीडरों से करीब 30 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति होती है। कहारों का अड्डा, जहानाबाद चौकी, रेलवे स्टेशन रोड, गुरुनानक नगर, बस स्टेशन, सब्जी मंडी, जहजादा कोठी, रेलवे स्टेशन समेत दो दर्जन मोहल्लों की आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
अभिषेक, अखिलेश त्रिपाठी, शरद मेहरोत्रा, मनीष ने बताया कि छह घंटे से ज्यादा समय तक बिजली न रहने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक्सईएन अशोक कुमार ने बताया कि इनकमिंग फीडर का केबल जलने से समस्या हुई है। केबल बदलवा कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।