{"_id":"696a992c3b768e18ae0ed6de","slug":"income-tax-departments-investigation-continued-for-the-second-day-at-ananda-dairy-raebareli-news-c-101-1-slp1006-149065-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: आनंदा डेयरी में दूसरे दिन भी चलती रही आयकर विभाग की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: आनंदा डेयरी में दूसरे दिन भी चलती रही आयकर विभाग की जांच
विज्ञापन
लालगंज कस्बा में फतेहपुर रोड स्थित आनंदा डेयरी प्लांट।
- फोटो : लालगंज कस्बा में फतेहपुर रोड स्थित आनंदा डेयरी प्लांट।
लालगंज। फतेहपुर रोड पर कोतवाली गेट के सामने स्थित आनंदा डेयरी प्लांट में आयकर विभाग की जांच दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। सुबह से ही अधिकारी प्लांट परिसर में डटे रहे। इस दौरान पूरे परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। सूत्रों के मुताबिक, टीम डेयरी में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के बैंक खातों की जांच कर रही है।
नगर के लक्ष्मी कोल्ड स्टोरेज परिसर में सामर्थ्या, राधे-राधे, मदर डेयरी के साथ आनंदा डेयरी प्लांट संचालित हैं। इसी परिसर में दूध और दूध से बने उत्पादों की पैकेजिंग की जाती है। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे हरियाणा व दिल्ली की गाड़ियों से आयकर विभाग की टीम यहां पहुंची। टीम का नेतृत्व इनकम टैक्स विभाग के डिप्टी डायरेक्टर कुमार सौम्य कर रहे हैं। उनके साथ डीडीआईटी अविनाश चंद्र व इनकम टैक्स ऑफिसर सचिन गोयल भी मौजूद हैं। टीम ने डेयरी प्लांट के एडमिन ब्लॉक से कंप्यूटर, लैपटॉप और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। अधिकारी आय और व्यय से जुड़े कागजात की बारीकी से जांच कर रहे हैं।
कार्रवाई के दौरान कोल्ड स्टोरेज परिसर में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक है। लेखा जोखा संभालने वाले अधिकारियों को छोड़कर अन्य कर्मचारियों के मोबाइल फोन जमा कराकर ही उन्हें घर जाने दिया गया। हालांकि पूरे दिन दूध सप्लाई से जुड़े टैंकरों की आवाजाही बनी रही। इस दौरान परिसर में तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने चालकों की कड़ी निगरानी की। दूसरे दिन भी मीडियाकर्मियों को परिसर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि जांच प्रक्रिया शनिवार को भी जारी रहेगी।