फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   In whose village the house was not found, the land of his land

जिसका गांव में घर न अता-पता, उसकी जमीन की कर दी वरासत

Wed, 31 Jul 2019 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
In whose village the house was not found, the land of his land
रायबरेली। महराजगंज तहसील क्षेत्र के शिवगढ़ ब्लॉक में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो ने शिवगढ़ ब्लॉक के एक गांव में हैरतअंगेज कारनामा कर डाला। राघवपुर गांव में जिस व्यक्ति का न तो घर है और न ही उसका कोई अता-पता। उसे मृत दिखाकर जमीन दूसरे के नाम वरासत कर दी। शासन स्तर पर हुई शिकायत की जांच में कारनामा पकड़ में आने के बाद डीएम ने रजिस्ट्रार कानूनगो को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि थमा दी है। साथ ही मामले की पूरी जांच कराने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन

महराजगंज तहसील के राघवपुर गांव की जानकी देवी ने शासन स्तर पर शिकायत करके फर्जी तरीके से वरासत किए जाने का आरोप लगाकर मामले की जांच कराने की मांग की। शासन के निर्देश पर डीएम ने महराजगंज के नायब तहसीलदार से जांच कराई तो कारनामा परत दर परत खुल गया।
विज्ञापन

गांव के 63 वर्षीय प्रधान श्रीकृष्ण, हीरालाल, गेंदालाल, रामलखन आदि ने जांच के दौरान बयान दर्ज कराया कि खातेदार रामचंद्र व रामकिशुन को वे नहीं जानते हैं। वे राघवपुर के रहने वाले नहीं हैं। इस नाम के लोगों का घर भी गांव में नहीं है। जिस जमीन पर वरासत की गई है, उस जमीन पर वरासत पाने वालों के साथ ही अन्य लोगों का कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि राजस्व निरीक्षक श्रीराम राघवपुर ने उस समय बछरावां ब्लॉक क्षेत्र में तैनाती होने के बाद भी शिवगढ़ क्षेत्र के गांव में मनमाने तरीके से हस्तक्षेप करके मनमानी वरासत कर दी। जांच रिपोर्ट आने के बाद डीएम ने राजस्व निरीक्षक श्रीराम को तत्काल प्रभाव से विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी है। मामले की पूरी जांच करके रिपोर्ट देने के आदेश भी दिए गए हैं।

जिला अधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि जिन लोगों के बारे में गांव के लोगों को जानकारी नहीं है, उनकी जमीन की वरासत की दी। राजस्व निरीक्षण ने दूसरे गांव में तैनात होने के बाद भी राघवपुर में हस्तक्षेप किया। राजस्व निरीक्षक को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। पूरी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed