फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   In the first round of the 1840 nominees will be pitched head

पहले दौर में प्रधान के 1840 प्रत्याशियों में होगा घमासान

Fri, 20 Nov 2015 11:01 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Nov 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज, बछरावां, शिवगढ़, हरचंदपुर और सतांव ब्लॉकों में देर शाम तक चुनाव चिह्न वितरित किए गए। पांच ब्लॉकों में ग्राम प्रधान के 255 पदों के लिए 28 नवंबर को 1840 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 4282 प्रत्याशी मैदान में हैं। पहले चरण के मतदान के लिए 16 नवंबर से महराजगंज, बछरावां, शिवगढ़, हरचंदपुर और सतांव ब्लॉकों में नामांकन प्रक्रिया चल रही थी।
विज्ञापन


दो दिन नामांकन के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद दोपहर दो बजे से चुनाव चिह्न वितरण की प्रक्रिया शुरू हुई।

अव्यवस्था होने के कारण समय से ब्लॉकों में चिन्हों का वितरण नहीं हो पाया। इसी कारण शाम सात बजे के बाद तक काउंटरों पर चिन्ह लेने के लिए भीड़ लगी रही।

सतांव प्रतिनिधि के अनुसार, शुक्रवार को ग्राम प्रधान के 26 दावेदारों ने परचा वापस ले लिया। अब मैदान में 387 प्रत्याशी हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के 17 परचे वापस हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैदान में 835 प्रत्याशी हैं। शिवगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम प्रधान के 31 लोगों ने परचा वापस लिया। प्रधान पद के लिए 290 प्रत्याशी मैदान में है।

ग्राम पंचायत सदस्य के 11 परचे वापस होने के बाद 872 प्रत्याशी मैदान में हैं। हरचंदपुर प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम प्रधान के 38 परचे वापस होने के बाद 399 प्रत्याशी मैदान में हैं।


जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के छह परचे वापस होने के बाद 885 प्रत्याशी मैदान में हैं। बछरावां प्रतिनिधि के अनुसार, प्रधान के 38 परचे वापस हो गए। 397 प्रत्याशी मैदान में हैं। सदस्य में 1034 प्रत्याशी बचे हें। मात्र तीन ने परचा वापस लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed