फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   In the chaos of college students put on jam

जीआईसी में अव्यवस्था पर स्टूडेंट्स सड़क पर उतरे

Thu, 06 Aug 2015 11:55 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
अमेठी जिले के राजकीय इंटर कॉलेज जायस के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को पहले स्कूल में हंगामा किया और फिर रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग जाम कर दिया। रस्सी खींचकर वाहनों को आने-जाने से रोक दिया।
विज्ञापन


कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्था के चलते उनका गुस्सा फूटा। इस दौरान कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे अमेठी के डीआईओएस और एसडीएम तिलोई ने छात्र-छात्राओं को शांत कराकर समस्याएं दूर कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


शिक्षकों की कमी समेत अन्य समस्याओं को लेकर जीआईसी जायस के छात्र-छात्राओं ने स्कूल में हंगामा करने के बाद हाईवे जाम कर दिया।

स्टूडेंट्स अनवर, असगर, अनमोल, राज, सावित्री, राजलक्ष्मी, संध्या, रागिनी का कहना था कि कॉलेज के प्रसाधन बदहाल पड़े हैं। शिक्षकों की तैनाती है, पर अधिकतर कॉलेज नहीं आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडीएम नहीं मिल रहा है। प्रधानाचार्य परिचय पत्र के नाम पर वसूली कर रहे हैं। पेयजल की समस्या भी है। हाईवे जाम की सूचना पर अमेठी के डीआईओएस ओपी मिश्रा, एसडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी के साथ जायस कोतवाल पीके तिवारी फोर्स के साथ पहुंचे।

अधिकारियों ने स्टूडेंट्स को समझाकर शांत कराया। दो घंटे तक आवागमन ठप होने से मुसाफिरों और वाहन मालिकों को परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed