{"_id":"200b1d7795a5460d2c56b376f2dd5a90","slug":"in-the-accident-killed-the-brother-of-ias-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में आईएएस के भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में आईएएस के भाई की मौत
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। मृतक का भाई दिल्ली में आईएएस है। वंशपुर गांव के पास यह हादसा उस वक्त हुआ, जब वह बच्चों को डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले जा रहा था।
सामने से आया बाइक सवार उसकी बाइक से भिड़ गया, जिससे वह घायल हो गया। लोगों ने उसे एनटीपीसी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
क्षेत्र के छितिया मजरे इटौरा बुजुर्ग निवासी दिनेश बाबू शुक्ल सुबह अपनी बेटी रिया (11) और श्रेया (8) को बाइक से डॉक्टर के पास ले जा रहा था। रास्ते में वंशपुर गांव के पास सामने से एक बाइक सवार से उनकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में रिया और श्रेया तो बच गई पर दिनेश घायल हो गया। घटना के बाद बाइक सवार भाग गया। लोगों ने दिनेश को एनटीपीसी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
दिनेश ने बाइक चलाते समय हेलमेट पहन रखा था। बताते हैं कि मृतक का छोटा भाई सुरेशचंद्र शुक्ला दिल्ली में आईएएस है। थानेदार जीडी शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।