{"_id":"611d51a78ebc3e7a26047bb5","slug":"in-rural-areas-only-22-71-percent-people-got-the-vaccine-dose-raibaraily-news-lko591849776","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्र में 22.71 फीसदी लोगों को ही वैक्सीन की डोज लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्र में 22.71 फीसदी लोगों को ही वैक्सीन की डोज लगी
विज्ञापन
रायबरेली। ग्रामीण क्षेत्र में अब तक लक्ष्य के सापेक्ष महज 22.71 फीसदी लोगों को ही टीके की पहली डोज लग सकी है। जबकि शहर में लक्ष्य के सापेक्ष 68.71 फीसदी टीकाकरण का काम पूरा कर दिया है।
जिले में बीती 16 जनवरी से टीकाकरण चल रहा है। जिले में 20.81 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। शहरी क्षेत्र में 1,37,124 लोगों में टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। जिसके सापेक्ष अब तक 1.17 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाकर 68.71 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में 19.43 लाख लोगों में टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। जिसके सापेक्ष अब तक 4.41 लाख लोगों को ही टीके ही पहली डोज लगी। ग्रामीण क्षेत्र में अब तक मात्र 22.71 प्रतिशत ही टीकाकरण हो पाया है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में टीकाकरण की प्रगति बहुत अच्छी है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रगति में सुधार लाने के निर्देश नोडल अधिकारी को दिए गए हैं। जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रगति में सुधार आ जाएगा।