फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   In protest against the Agneepath scheme

अग्निपथ योजना के विरोध में कानपुर हाईवे पर लगाया जाम, डंडा देख वाहन छोड़ भागे चालक

Sun, 19 Jun 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
In protest against the Agneepath scheme
ड्रम और ईंटें रखकर जाम किया गया था लालगंज-कानपुर मुख्य मार्ग। - फोटो : RAIBARAILY
खीरों (रायबरेली)। अग्निपथ योजना के विरोध की आग भड़कती जा रही है। रविवार को आक्रोशित युवाओं ने लालगंज-कानपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन

हाईवे पर ड्रम व ईंटें रखकर युवा धरने पर बैठ गए। युवाओं के हाथों में डंडे देख सड़क से गुजरने वाले वाहन चालक गाड़ियां सड़क पर खड़ी कर भाग खड़े हुए। इससे सड़क के दोनों तरफ लगभग एक किमी. लंबा जाम लग गया।
नारेबाजी करते हुए युवाओं ने अग्निपथ योजना का आदेश तत्काल रद्द करने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस और युवाओं के बीच तीखी नोकझोंक और बहस भी हुई।
सीओ लालगंज महिपाल पाठक, एसडीएम विजय कुमार ने युवाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस दौरान युवाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
शीतलाबक्शखेड़ा गांव के पास रविवार सुबह करीब 9 बजे 50 की संख्या में जुटे युवाओं ने अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
लालगंज-कानपुर मुख्यमार्ग पर ड्रम और्र इंटें रखकर जाम लगा दिया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि अग्निपथ योजना लागू करके सेना में भर्ती होने का ख्वाब देख रहे युवाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस योजना को लागू किए जाने का आदेश तत्काल रद्द किया जाए।
विज्ञापन

युवा हाथों में डंडा लिए हुए थे। इससे दहशत में आकर उधर से गुजर रहे वाहन चालक गाड़ी सड़क पर ही खड़े करके भाग गए। इससे दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। देखते ही देखते लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग पर जाम लगने की सूचना पर यूपी-112 पुलिस और थानेदार आदर्श कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो युवाओं का गुस्सा और भड़क गया।
इस दौरान पुलिस और युवाओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मामला बढ़ने पर सीओ और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे युवाओं से बातचीत की।
लालगंज, सरेनी और गुरुबख्शगंज थाने की फोर्स भी बुला ली गई। काफी मान-मनौव्वल के बाद युवाओं ने उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। इस पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली।
करीब एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन से मार्ग पर जाम लगा रहा। इससे राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। उपजिलाधिकारी ने बताया कि युवाओं को समझा-बुझाकर वापस घर भेज दिया गया। कुछ देर तक जाम जरूर लगा था, लेकिन कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है।

खीरों पुलिस की ढिलाई भी हुई उजागर
अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे विरोध को देखते हुए पुलिस अफसरों ने सभी थानेदारों से क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
बावजूद इसके खीरों थानेदार और उनके मातहत इस आदेश को लेकर गंभीर नहीं हैं। सतर्कता न बरते जाने की वजह से ही युवाओं ने एक घंटे तक मार्ग को जाम किए रखा। इससे आम जनता को भी परेशानी झेलनी पड़ी। गनीमत रही कि सीओ व एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर युवाओं को समझाकर शांत करा दिया। स्थानीय पुलिस से युवा आक्रोशित थे। उनकी कोई बात युवा मानने को तैयार नहीं थे। सीओ और एसडीएम समय से न पहुंच जाते तो विवाद और बढ़ जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed