फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   In a day 65 thousand people got vaccinated

एक दिन में 65 हजार लोगो को टीके लगे

Mon, 06 Sep 2021 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
In a day 65 thousand people got vaccinated
रायबरेली। जिले में एक दिन में टीकाकरण के अब तक के सारे रिकार्ड सोमवार को टूट गए। 60 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 65 हजार लोगों को टीके लगाए गए। इससे पहले एक दिन में 58 हजार लोगों में टीकाकरण हो चुका है। शहर में 4500 लक्ष्य के सापेक्ष 5100 लोगों में टीकाकरण किया गया। हालांकि शहर के कई सेंटरों पर दोपहर दो बजे ही वैक्सीन खत्म हो गई।
विज्ञापन

कोल्डचेन मैनेजर अनिरुद्ध शुक्ला ने बताया कि जिले में 70 हजार डोज वैक्सीन थी। लक्ष्य के सापेक्ष दिनभर में 65 हजार लोगों ने टीका लगवाया। सोमवार को एक लाख डोज और वैक्सीन मिल गई है। टीकाकरण लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि मेगा कैंप में जिला अस्पताल में 910, आईएम में 500, पीएचसी गोराबाजार में 402, देवानंदपुर में 351 लोगों में टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के नदीतीर में 200, किलाबाजार में 150, शाहटोला बटाला मस्जिद में 120, प्राथमिक स्कूल खतराना में 200, स्वराज नगर स्थित एशिया लान में 185, प्रगतिपुरम वीआईपी पार्क में 201, कल्लू का पुरवा स्कूल में 150, छेदी का पुरवा आंगनबाड़ी केंद्र पर 200, गजोधरपुर में 193, रेलवे स्टेशन पर 160 लोगों को टीके लगाए गए। कई सेंटरों पर दोपहर में ही वैक्सीन खत्म हो गई थी। किसी तरह वैक्सीन की व्यवस्था करके टीकाकरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed